फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत की बढ़ सकती मुश्किलें, 'पंजाब की दादी' ने दर्ज कराया मानहानि का केस

Sat, 09 Jan 2021 02:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Jan 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Defamation Case Against Actress Kangana Ranaut in Bathinda of Punjab
कंगना रणौत, महिंदर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ पंजाब के बठिंडा में मानहानि का मामला दर्ज किया गया है। बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ बठिंडा अदालत में मानहानि का मामला दायर कराया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी। 

Defamation Case Against Actress Kangana Ranaut in Bathinda of Punjab
महिंदर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गौरतलब है कि डेढ़ महीने पहले भाकियू उगराहां के बैनर तले किसानों के साथ बठिंडा की बुजुर्ग महिला किसान महिंदरपाल कौर यूनियन का झंडा उठाकर जा रही थी तो उनकी तस्वीर को अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्वीट किया था। कंगना ने लिखा था कि ऐसी महिलाएं 100, 100 रुपये के लिए धरने में शामिल होती हैं।
 

Defamation Case Against Actress Kangana Ranaut in Bathinda of Punjab
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

कंगना के इस ट्वीट को लेकर किसानों ने अपना भारी रोष जताया था। हालांकि बाद में विवाद बढ़ता देख कंगना ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।
पूरे मामले को लेकर महिंदर कौर (80) ने मीडिया के सामने आकर अभिनेत्री कंगना रणौत को जवाब भी दिया था। तब महिंदर कौर ने कहा था कि मैं चाहूं तो कंगना को अपने खेत में नौकरानी रख सकती हूं। कंगना जैसी सात महिलाओं को अपने खेत में मजदूरी पर रखा है। कंगना भी उनके खेत में काम करना चाहें तो वो उन्हें सात सौ रुपये दिहाड़ी देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Defamation Case Against Actress Kangana Ranaut in Bathinda of Punjab
कंगना रणौत - फोटो : instagram


बता दें कि इसके बाद महिंदर कौर को टीकरी बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने सम्मानित किया था। महिला के वकील रघवीर बहनीवाल ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ स्थानीय अदालत में शिकायत दायर की। सुनवाई की अगली तारीख 11 जनवरी तय कर दी गई। वकील रघवीर बहनीवाल ने बताया कि अदालत में धारा 500 और 499 के तहत शिकायत दायर की गई है।

विज्ञापन
Defamation Case Against Actress Kangana Ranaut in Bathinda of Punjab
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

कंगना ने जिस बुजुर्ग महिला की तस्वीर ट्वीट की थी, उनका नाम महिंदर कौर है। 85 साल की महिंदर कौर पंजाब के बठिंडा जिले के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली हैं। वे खेती और पशुपालन करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed