सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जेल से लापता होने के बाद आखिरी बार यहां दिखी थी हनीप्रीत, नेपाल भाग गई!

ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 04 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim sentenced in sadhvi rape case, honeypreet missing
Honeypreet Insan
जेल से जाने के बाद राम रहीम की हनीप्रीत को आखिरी बार देखा गया था, तीन आदमियों के साथ। उसके बाद वो कहां गई, यह सवाल अभी तक सिरदर्दी बना हुआ है।
Trending Videos
dera sacha sauda chief ram rahim sentenced in sadhvi rape case, honeypreet missing
Honeypreet Insan
लुकआउट नोटिस के बाद हनीप्रीत की खाक छान रही हरियाणा पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। गुरुग्राम समेत कई शहरों में छापामारी का भी कोई ठोस नतीजा निकलकर सामने नहीं आया है। यह आशंकाएं भी लगातार जोर पकड़ रही हैं कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। इसके लिए बिहार के रक्सौल में भी छापेमारी की गई। बहरहाल अभी उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim sentenced in sadhvi rape case, honeypreet missing
Honeypreet Insan
डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत के बाहर की एक वीडियो में हनीप्रीत ने किसी को भाई के नाम से बुलाया था। उसी दिन एक सुरक्षा कर्मी ने भी हनीप्रीत को दीदी के नाम से पुकारा था। इसी घटना के दौरान आरोपी सुरक्षा कर्मियों ने कहा था पिता जी को जाने नहीं देंगे। आखिरकार, डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश के तहत तो कहीं ऐसा नहीं हो रहा था कि सभी एक दूसरे को रिश्तेदारों की संज्ञा देते हुए पुकार रहे थे।

 
dera sacha sauda chief ram rahim sentenced in sadhvi rape case, honeypreet missing
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस - फोटो : self
बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा पुलिस ने बताया कि पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की भी छानबीन कर रही है कि यह भी कोई कोडवर्ड तो नहीं था। पुलिस लगातार हनीप्रीत की तलाश में जुटी है। इसके लिए अन्य राज्यों और दूसरे देशों को भी अलर्ट किया गया है। दूसरी तरफ यदि यह भी बताया जा रहा है कि हनीप्रीत रोहतक में ही छिपी हो सकती है। यहां भी डेरा प्रमुख के हजारों की संख्या में अनुयायी है।
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim sentenced in sadhvi rape case, honeypreet missing
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
डीजीपी ने बताया कि राम रहीम के जेल आने के बाद हनीप्रीत को जेल से वापस भेज दिया गया था। फिर चर्चा हुई थी कि जेल से आने के बाद हनीप्रीत आर्य नगर में एक डेरा प्रेमी के घर पर रुकी थी। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने हनीप्रीत के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ में मिली है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बंद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed