फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ई-रिक्शा दौड़ानी है तो पूरी करनी होंगी ये शर्तें, लोगों के लिए भी काम की खबर

Fri, 04 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
e-rickshaw policy of chandigarh, major rules and conditions
ई-रिक्शा
अगर लोग सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाना चाहते हैं तो उन्हें कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। सफर करने वाले लोगों को भी यह जरूर पता होना चाहिए कि ताकि सुरक्षित रहें।
e-rickshaw policy of chandigarh, major rules and conditions
ई-रिक्शा
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ई रिक्शा पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बैटरी से चलने वाली ई-रिक्शा अब मोटर वाहनों की श्रेणी में शामिल हो गई है। अब से  मोटर वाहन अधिनियम के सभी नियम व कानून ई-रिक्शा और रिक्शा चालक पर लागू होंगे। नई पॉलिसी के मुताबिक ई रिक्शा मध्यमार्ग और उत्तरी मार्ग की मुख्य सड़कों पर नहीं चलेंगी।
e-rickshaw policy of chandigarh, major rules and conditions
ई-रिक्शा
वी-1 सड़कें यानी शहर के नेशनल हाईवे पर, वी-2 यानी मध्यमार्ग और उत्तरी मार्ग और वी-7 यानी शहर के फुटपाथ व साइकिल ट्रैक पर ई रिक्शा चलाने पर रोक है। जबकि सेक्टरों की अंदरूनी सड़कों, मेन रोड से सेक्टरों को विभाजित करने वाली सड़कों व अन्य सड़कों पर ई रिक्शा चलाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वी-1 में पूर्व मार्ग की सड़कें शामिल हैं। इनमें जीरकपुर से चंडीगढ़ के एंट्रेंस से ट्रिब्यून चौक की सड़क शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
e-rickshaw policy of chandigarh, major rules and conditions
ई-रिक्शा
वी-2 में मध्यमार्ग व उत्तर मार्ग सेक्टर-12, 14, 11, 15, 10, 16, 9, 17, 8, 18, 7, 19, 26, 27 और 28 की मुख्य सड़क शामिल हैं। जबकि वी-7 सड़कों में शहर के फुटपाथ और साइकिल ट्रैक शामिल हैं। पॉलिसी के मुताबिक ई रिक्शा चालक को ट्रांसपोर्ट विभाग के अंतर्गत न केवल रिक्शा का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, बल्कि ई रिक्शा चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस लेना भी आवश्यक होगा। इसके साथ ही ड्राइवरों को ई रिक्शा चलाते समय वर्दी पहनना भी जरूरी होगा।

 
विज्ञापन
e-rickshaw policy of chandigarh, major rules and conditions
ई-रिक्शा
नोटिफिकेशन के मुताबिक ई रिक्शा में रिक्शा चालक के अलावा केवल 4 यात्रियों को बैठाने की मंजूरी है। इसके अलावा रिक्शा में केवल 40 किलो तक का ही सामान या लगेज रखा जा सकता है।  नियम के अनुसार ई रिक्शा की लंबाई 2.8 मीटर, उंचाई 1.8 मीटर और चौड़ाई 1 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, ई रिक्शा चालक के पास फिटनेस प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed