सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शंभू बॉर्डर से ग्राउंड रिपोर्ट: लोहे के एंगल से बना रहे स्थायी हट... कहा- इस बार सिंघु या टीकरी नहीं, यहीं सही

रिंपी गुप्ता/सुदेश तनेजा, अमर उजाला, पटियाला/राजपुरा। Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Feb 2024 11:00 AM IST
सार

Famers Protest Today: किसान-मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान मनजीत सिंह घुमाणा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दोबारा बात करने के लिए बुलाने व किसान नेताओं की ओर से कोई स्पष्ट जवाब न देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बात करने के लिए तैयार हैं, जब तक मोदी सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती, किसान वापस जाने वाले नहीं। 

विज्ञापन
Kisan Andolan News: Haryana Punjab Shambhu Border Shambhu Border Permanent Huts Being Built With Iron Angles
Farmer Protest - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शंभू और खनौरी बॉर्डर किसान लगातार डटे हुए हैं। पीछे हटने के बजाय अब उन्होंने यहां सिंघु बॉर्डर की तर्ज पर पक्का मोर्चा लगाना शुरू कर दिया है। किसान लोहे के एंगल से स्थायी हट बना रहे हैं। शुक्रवार शाम लोहे के पिलर लगाकर बड़े-बड़े हट तैयार कर उनमें बेड लगाए गए। शंभू बॉर्डर से करीब 25 प्रतिशत लोग और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां वापस चली गई हैं। 


हालांकि, किसानों का कहना है कि इन्हें खनौरी शिफ्ट किया गया है। किसान-मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान मनजीत सिंह घुमाणा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों में कमी नहीं है। कुछ किसान खनौरी बॉर्डर पर नौजवान की मौत होने पर वहां गए हैं, जो शनिवार को आ जाएंगे। 
 
Trending Videos
Kisan Andolan News: Haryana Punjab Shambhu Border Shambhu Border Permanent Huts Being Built With Iron Angles
Farmer Protest - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसानों का कहना है कि इस बार सिंघु या टीकरी नहीं तो शंभू ही सही, अब यहीं डटे रहेंगे। वह अपने नेताओं के अगले एक्शन के इंतजार में हैं। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के प्रधान रणजीत सिंह सवाजपुर का कहना है कि किसानों का पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan News: Haryana Punjab Shambhu Border Shambhu Border Permanent Huts Being Built With Iron Angles
Farmer Protest - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसान-मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान मनजीत सिंह घुमाणा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दोबारा बात करने के लिए बुलाने व किसान नेताओं की ओर से कोई स्पष्ट जवाब न देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बात करने के लिए तैयार हैं, जब तक मोदी सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती, किसान वापस जाने वाले नहीं। 
 
Kisan Andolan News: Haryana Punjab Shambhu Border Shambhu Border Permanent Huts Being Built With Iron Angles
Farmer Protest - फोटो : PTI
किसान नेता जसवीर सिंह जस्सी ने भी बताया कि सभी किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने के लिए पूरे जोश के साथ शंभू बॉर्डर पर डटे हैं। शुक्रवार को दिनभर माहौल शांतिपूर्ण रहा। न तो किसान आगे बढ़े और न ही हरियाणा पुलिस की तरफ से कोई हरकत हुई। 
विज्ञापन
Kisan Andolan News: Haryana Punjab Shambhu Border Shambhu Border Permanent Huts Being Built With Iron Angles
Farmer Protest - फोटो : PTI
सुबह-शाम मंच से गुरबाणी कीर्तन
लंगर और मरीजों की देखभाल के लिए बनाए गए अस्थायी क्लीनिक विधिवत तरीके से चल रहे हैं। मंच से सुबह शाम गुरबाणाी का कीर्तन करवाया जा रहा है और किसानों में जोश भरा जा रहा है। मंच के नजदीक ही पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगाकर 'जै जवान तूं मारे किसान' का पोस्टर लगाकर जनता को संदेश दिया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed