फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा : उपवास पर बैठे थे भाजपाई, किसानों ने दौड़ाया, टेंट उखाड़े, तस्वीरों में देखें हंगामा

Sat, 19 Dec 2020 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Dec 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against BJP leaders fasting in Haryana
फतेहाबाद में किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम का विरोध किया। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने कृषि कानूनों के लिए आभार जताने और एसवाईएल के लिए पपीहा पार्क के सामने उपवास कार्यक्रम आयोजित किया था। किसानों ने इसका विरोध किया और टेंट उखाड़ दिए। खुद एसपी भी किसानों को शांत नहीं कर पाए। गुस्साए किसानों ने भाजपा नेताओं को दौड़ा दिया। इसी धक्कमुक्की में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा की पगड़ी भी खुल गई। 

 
Farmers protest against BJP leaders fasting in Haryana
बैरिकेड हटाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में भाजपा के उपवास कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिलते ही सुबह साढ़े 10 बजे किसान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बैरिकड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए और भाजपा के उपवास स्थल पर कब्जा कर टेंट उखाड़ दिया। प्रदर्शन के कारण कार्यक्रम डेढ़ घंटे में ही सिमट गया। 
 
Farmers protest against BJP leaders fasting in Haryana
किसानों ने कार्यक्रम के लिए लगाया टेंट भी उखाड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे तक किसान भाजपाइयों को चारों तरफ से घेरकर प्रदर्शन करते रहे। जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं को खूब खरी खोटी सुनाई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले किसानों को वहां से हटाने का प्रयास किया। जब किसान नहीं माने तो उन्होंने भाजपा नेताओं से बात कर उन्हें वहां से निकलवाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers protest against BJP leaders fasting in Haryana
किसानों को समझाते एसपी राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए किसान भाजपा नेताओं के पीछे गलियों में भी दौड़ पड़े। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा की पगड़ी भी खुल गई। दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर उपवास स्थल पर सिर्फ किसान ही किसान नजर आए। प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए। खुद एसपी भी किसानों को शांत नहीं कर पाए। एक घंटे तक पपीहा पार्क के आगे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। कुछ नेताओं को तो पुलिस की गाड़ी में बिठाकर एसपी ने वहां से निकाला। 
 
विज्ञापन
Farmers protest against BJP leaders fasting in Haryana
फतेहाबाद में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला
न सांसद आई, न ही विधायक पहुंचे
इस उपवास कार्यक्रम में सांसद सुनीता दुग्गल, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा के अलावा पूर्व विधायकों को भी आना था। मगर इनमें से कोई बड़ा नेता नहीं आया। सिर्फ जिलाध्यक्ष ही 40 से 50 कार्यकर्ताओं के साथ बैठे रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed