{"_id":"58ecf1bd4f1c1b874acf68e4","slug":"fee-hike-protest-students-cops-clash-at-panjab-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PU में हिंसा: ये 'पत्थरबाज' कश्मीर के नहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी के हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PU में हिंसा: ये 'पत्थरबाज' कश्मीर के नहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी के हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिक्षा के मंदिर में आज वो हुआ जो होना नहीं चाहिए था। पुलिस और छात्र आपस में भिड़ गए। जिसमें लाठी-डंडे, वाटर कैनर, पत्थर, हवाई फायरिंग, सभी का प्रयोग किया गया। देखिए इस हिंसक टकराव की तस्वीरें...
2 of 12
Students, cops clash at Panjab University
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा आंदोलन नौवें दिन उग्र हो गया। मंगलवार को जहां छात्रों ने वीसी कार्यालय का घेराव कर आफिस में जबरन घुसने की कोशिश की, वहीं छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को छात्रों पर सख्ती करनी पड़ी। जिसके चलते छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हिंसा छिड़ गई।
3 of 12
Students, cops clash at Panjab University
इस हिंसा में करीबन चालीस छात्र व पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। कुछ छात्र बचने के लिए पीयू कैंपस स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में भी घुस गए। वहां पौने तीन घंटे बाद जिला बार एसोसिएशन ने मध्यस्थता कर गुरुद्वारे में शरण लेने वाले 38 छात्रों का पुलिस को सरेंडर करवाया। देरशाम तक पीयू में तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
Students, cops clash at Panjab University
बता दें कि 26 मार्च को पीयू सीनेट की बैठक में विभिन्न कोर्सों की फीस में भारी वृद्धि के प्रस्ताव के बाद पीयू में सक्रिय 11 छात्र संगठनों ने आंदोलन को आह्वान किया था और 3 अप्रैल से इस आंदोलन को शुरू कर दिया गया। इसी आंदोलन की कड़ी में मंगलवार को संगठनों की ज्वाइंट स्टूडेंट्स एक्शन कमेटी की ओर से पीयू में बंद का आह्वान किया गया था। जिसके चलते पीयू बंद की शुरूआत छात्रों के रोष मार्च से की गई।
विज्ञापन
5 of 12
Students, cops clash at Panjab University
छात्रों का ये मार्च पीयू कैंपस में घूमता हुआ वीसी कार्यालय पहुंच गया। लेकिन पुलिस ने वीसी कार्यालय के मुख्य एंट्रेस पर बैरिगेट्स लगाकर जबरदस्त किलेबंदी की हुई थी। दरअसल, छात्र यहां वीसी को अपना मांग पत्र देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने छात्रों को इसकी अनुमति नहीं दी। लिहाजा प्रदर्शनकारी छात्र मुख्य गेट से वापस लौट गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।