{"_id":"5ab36a7d4f1c1bbf758b6c5e","slug":"five-people-killed-in-accident-people-were-busy-in-photo-clicking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'किसी ने ये नहीं सोचा कि कोई जिंदा है या नहीं...बचा लें, बस फोटो खींचने की पड़ी थी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'किसी ने ये नहीं सोचा कि कोई जिंदा है या नहीं...बचा लें, बस फोटो खींचने की पड़ी थी'
Fri, 23 Mar 2018 09:50 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिसार सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोगों में इंसानियत मर गई है। किसी ने ये नहीं सोचा कि कोई जिंदा है या नहीं, मदद कर दें जान बचा लें। बस फोटो क्लिक करने की पड़ी थी।
2 of 5
हिसार सड़क हादसा
ये कहना था हादसे के प्रत्यक्षदर्शी टोल कंपनी कर्मचारी कुलदीप का। उसने बताया कि बस से टकराने के बाद कार पिचक गई थी। कार सवार उछलकर सड़क पर आ गिरे थे, लेकिन लोग तमाशा देखते रहे। किसी ने भी यह नहीं जांचा कि कोई जीवित है या नहीं। कुछ लोग मोबाइल से फोटो खींचने लगे। सूचना मिलने पर 10 मिनट बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया और कार को क्रेन की सहायता से हटवाया।
3 of 5
हिसार सड़क हादसा
हादसे में कार के परखचे उड़ गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और उनकी लाशें सड़क पर बिखर गईं। एक शव की खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पांचवां शव उछलकर पुल से नीचे करीब 40 फीट दूर जाकर गिरा। हाल देखकर हर कोई सन्न था। सड़क पर हर तरफ खून बिखरा हुआ था। हादसा इतना भयंकर था कि जिसने भी देखा आंखे खुली की खुली रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिसार सड़क हादसा
हादसे के करीब एक घंटे बाद भी रोडवेज बस के ड्राइवर जगान निवासी रमेश कुमार के चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता था। रमेश ने बताया कि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा हादसा कभी नहीं देखा। अगर मेरी बस की स्पीड कुछ अधिक होती तो सवारियों की जान बचाना मुश्किल हो जाता। पता नहीं कैसे ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाने के कारण मेरे घुटने और हाथ में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हिसार सड़क हादसा
रमेश ने बताया कि कार की स्पीड इतनी थी कि फ्लाईओवर की दीवार से टकराने के बाद करीब 15 मीटर चौड़ी सड़क को पार करते हुए डिवाइडर भी पार कर गई। इसके बावजूद स्पीड कम नहीं हुई। कार टकराते देख महिलाएं और बच्चे रोने लगे। एक भी शव कार से ठीक हालत में नहीं बचा। किसी की गर्दन कट गई किसी की खोपड़ी रोड पर पड़ी दिखी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।