सब्सक्राइब करें

आखिरी सफरः शिमला घूमने गए पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत, घरो में पसरा मातम गांव में कोहराम

राज अग्रवाल, अमर उजाला, रायपुर रानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Five person of raipur rani area died in Solan Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

शिमला घूमने गए पांचो युवकों की मौत की सूचना से रायपुर रानी क्षेत्र में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग पांच बजे गांव मीरपुर निवासी हुस्नपाल गुज्जर (43) पुत्र पीरदिया राम, महावीर कोचर (25) पुत्र सुमेर चंद, विपुल शैंकी (24) पुत्र मनोज शर्मा गढ़ी कोटाहा, तीनों रायपुररानी मार्केट कमेटी कार्यालय में काम करते थे।

Trending Videos
Five person of raipur rani area died in Solan Himachal Pradesh
महावीर कोचर। - फोटो : अमर उजाला

तीनों के साथ सचिन धीमान (23) पुत्र राजेश गढ़ी कोटाहा, राहुल खान (22) पुत्र बाबू खान गढ़ी कोटाहा शिमला घूमने गए थे। लेकिन देर रात हिमाचल प्रदेश के सोलन के नजदीक कंड़ाघाट क्षेत्र में गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांचों युवकों की मौत हो गई। गांव मीरपुर निवासी हुस्नपाल रायपुररानी मार्केट कमेटी में कार्यरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five person of raipur rani area died in Solan Himachal Pradesh
सचिन धीमान। - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने बताया कि वह बहुत मिलनसार था। उसके दो बेटियां व एक बेटा है। हुस्नपाल की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं महावीर कोचर भी कांट्रैक्ट बेस पर मार्केट कार्यालय में काम करता था। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों अनुसार नवंबर में दूसरी बेटी की शादी करने के बाद अब महावीर की शादी की तैयारी थी।

Five person of raipur rani area died in Solan Himachal Pradesh
विपुल शैंकी। - फोटो : अमर उजाला

गांव गढ़ी कोटाहा निवासी विपुल शैंकी भी कांट्रैक्ट बेस पर कार्यरत था। चार भाई बहनों में वह सबसे बड़ा था। फरवरी माह में उसकी शादी होनी थी। विपुल के पिता मनोज की भी लगभग दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। गांव गढ़ी कोटाहा के सचिन धीमान एसआरएम कॉलेज में बीटेक का छात्र था व अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने के लिए निकला था परिजनों ने बताया कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था ऐसी घटना हो जाएगी।

विज्ञापन
Five person of raipur rani area died in Solan Himachal Pradesh
हुस्न पाल। - फोटो : अमर उजाला

राहुल खान के पिता बाबू खान मोरनी सब तहसील में रीडर पद पर कार्यरत है व बेटे की कोचिंग को लेकर कुछ ही दिन पहले पंचकूला स्थित सरकारी मकान में शिफ्ट हुए थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को गांव गढ़ी आए थे। राहुल अपने दोस्तों के साथ शिमला जाने के लिए निकला था। वहीं गांव गढ़ी कोटाहा में एक साथ तीन युवकों की मृत्यु की खबर से शोक की लहर फैल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed