फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: खुदाई में पहले निकला नाग का जोड़ा, फिर मिले 5 प्राकृतिक शिवलिंग, लगे भोलेनाथ के जयकारे

Wed, 26 Jun 2019 03:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
Five Shivalinga found in Punjab's Ludhiana during digging
लुधियाना में मिले शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

एक पुराने शिव मंदिर की खुदाई के दौरान पांच प्राकृतिक शिवलिंग मिलने से लोग हैरान रह गए। पहले नाग का जोड़ा मिला जिसे देख लोग डर गए। लेकिन जैसे ही शिवलिंग निकले लोगों ने जयकारे भी लगाने शुरू कर दिए। अब लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है मामला...

Five Shivalinga found in Punjab's Ludhiana during digging
शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के गुरुपाल नगर स्थित पुराने शिव मंदिर की खुदाई के दौरान मंगलवार को 5 प्राकृतिक शिवलिंग, सन 1621 के 8 सिक्के मिलने पर सब हैरान रह गए। इस बात की खबर जैसे आसपास के लोगों को मिली, वहां पर हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर पहुंचे लोगों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। समाचार लिखे जाने तक खुदाई का काम जारी था। 

Five Shivalinga found in Punjab's Ludhiana during digging
- फोटो : अमर उजाला

प्राचीन शिव मंदिर पुजारी पुष्प राज के अनुसार गुरपाल नगर स्थित यह शिव मंदिर लगभग 40 साल पुराना है। कुछ समय पहले यहां पर स्थापित शिवलिंग खंडित हो गया था। इसलिए दोबारा शिवलिंग स्थापित करने का काम शुरू किया गया। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे खुदाई का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Shivalinga found in Punjab's Ludhiana during digging
खुदाई में मिला सिक्का - फोटो : अमर उजाला

दोपहर लगभग 3 बजे खुदाई करते समय पहले एक नाग का जोड़ा वहां से निकला। पहले सभी उन्हें देखकर डर गए। नाग का जोड़ा जैसे वहां से निकला खुदाई का काम आगे शुरू किया गया। अचानक वहां से 5 प्राकृतिक शिवलिंग निकले। शिवलिंग के पासे 8 सिक्के मिले है, जिन पर सन 1621 लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Five Shivalinga found in Punjab's Ludhiana during digging
shiv - फोटो : अमर उजाला

यह किस धातु के बने है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके अलावा खुदाई के दौरान रुद्राक्ष की माला, शंख भी मिला है जिसे संभाल कर रखा गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर बहुत पुराना कोई शिवालय रहा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed