फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व विधायक ने इमरान खान की खोल दी पोल, पढ़ें-पांच खुलासे, अनुच्छेद 370 पर कही बड़ी बात

Wed, 11 Sep 2019 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Sep 2019 12:43 AM IST
सार

  • भारत सरकार नागरिकता दी तो यहां से शुरू करेंगे राजनीतिक कैरियर।
  • पाकिस्तान में हिंदू हो या फिर सिख हर किसी पर हो रहा है जुल्म।
  • सिख करतारपुर जाकर मत्था टेके पर पाकिस्तान की बातों में ना आए।

विज्ञापन
Former MLA Of Imran Khan's Party Baldev Singh Revealed Truth Of Pakistan
पूर्व विधायक बलदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के पूर्व विधायक ने इन दिनों पंजाब के खन्ना में शरण ले रखी है। उन्होंने पाकिस्तान की हालात की पोल खोल दी। अल्पसंख्यकों के साथ हो रही वारदात की कहानी भी बयां की। दुनिया भर में कश्मीर का राग अलापने वाले पाक का कच्चा चिट्ठा बलदेव सिंह ने सिलसिलेबार खोला। यहां तक उन्होंने इमरान खान की सोच को भी उजागर कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Former MLA Of Imran Khan's Party Baldev Singh Revealed Truth Of Pakistan
Baldev singh - फोटो : अमर उजाला

1-पाक को बर्बाद कियाः इमरान खान की पार्टी है पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ। इसी के पूर्व विधायक बलदेव सिंह हैं। वो इस समय पंजाब के खन्ना में अपने ससुराल में रुके हैं। उन्होंने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता में आने से पहले एक 'नया पाकिस्तान' बनाने की बात कह रहे थे। लेकिन सत्ता संभालने के बाद उन्होंने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया है। 

Former MLA Of Imran Khan's Party Baldev Singh Revealed Truth Of Pakistan
पूर्व विधायक बलदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

2- सुरक्षित नहीं हिंदू और सिखः पाकिस्तान में हिंदू या सिख कोई भी सुरक्षित नहीं है। कुछ समय पहले सिख परिवार की बेटी को जबरन उठाकर इस्लाम कबूल करवाने जैसे मामले सिंध प्रांत में तो सैकड़ों हैं। जो कि अभी तक सामने नहीं आ सके हैं। बलदेव कुमार 12 अगस्त से खन्ना में अपने ससुराल में हैं और केंद्र सरकार से भारत की नागरिकता देने की गुहार लगा रहे हैं। बलदेव कुमार की शादी 2007 में खन्ना निवासी भावना के साथ हुई थी। उस समय बलदेव सिंह एक पार्षद थे। उनके दो बच्चे 11 साल की रिया और 10 साल का सैम पाकिस्तानी नागरिक है। उनकी पत्नी भावना ने पाकिस्तान की नागरिकता नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former MLA Of Imran Khan's Party Baldev Singh Revealed Truth Of Pakistan
पूर्व विधायक बलदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

3- जेल में भी डालाः बलदेव कुमार ने बताया कि वह मोना सिख है यानी सिख धर्म में श्रद्धा के चलते वह इस धर्म को मानते हैं। इसलिए उन्हें मोना सिख कहा जाता है। पाकिस्तान के बारीकोट स्वार में उनका पूरा परिवार रहता है, इसमें मौसी, चाचा, भाई और बहनें हैं। उनका मुख्य कारोबार कपड़े और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें है। यही से वह साल 2016 में विधायक बने लेकिन कुछ समय बाद उन्हें अपनी ही पार्टी के विधायक सूरण सिंह हत्या के मामले में जेल में डाल दिया गया।

विज्ञापन
Former MLA Of Imran Khan's Party Baldev Singh Revealed Truth Of Pakistan
पूर्व विधायक बलदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

4- 36 घंटे के विधायकः विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के ठीक दो दिन पहले उन्हें हत्या के आरोप से बरी कर दिया गया। विधानसभा में शपथ लेकर 36 घंटे के लिए विधायक बने। उन्होंने कहा पाक में अल्पसंख्यकों ही हालत बहुत खराब है। सरकार उन पर इतने जुल्म कर रही है कि वह खौफ के चलते कुछ बोल भी नहीं सकते है। अब वह अपना सारा कारोबार छोड़ कर यहां रहना चाहते हैं। यही से पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों की आवाज बनना चाहते हैं। इस फैसले से पाक सरकार वहां रहने वाले रिश्तेदारों को परेशान कर सकती है लेकिन उनकी रक्षा पंजा साहिब करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed