सब्सक्राइब करें

धारा 370 हटते ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की बेटियों ने दिखाया जुनून, ऐसे अंदाज में नजर आईं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 10 Sep 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Government Jobs, Indian Army Recruitment for Girls of Jammu Kashmir, Leh Laddakh
सेना भर्ती में भाग लेती लड़कियां - फोटो : एएनआई
अनुच्छेद 370 हटने बाद बेशक लोग जम्मू-कश्मीर के हालात पर कई तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन वहां की बेटियों ने कुछ और ही तस्वीर बयां की है। अब उनका रूझान भारतीय सेना की ओर बढ़ा है। इसकी शानदार तस्वीर हरियाणा के अंबाला से सामने आई है। आइए डालते हैं एक नजर....
Trending Videos
Government Jobs, Indian Army Recruitment for Girls of Jammu Kashmir, Leh Laddakh
सेना भर्ती में भाग लेती लड़कियां - फोटो : एएनआई
देश की पहली महिला मिल्ट्री जीडी भर्ती प्रक्रिया अंबाला के खडग़ा स्टेडियम में चल रही है। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का जज्बा लिए 5 हजार बेटियां दमखम दिखा रही हैं। इनमें सात राज्यों- हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर, लेह लद्दाख व चंडीगढ़ की बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Government Jobs, Indian Army Recruitment for Girls of Jammu Kashmir, Leh Laddakh
सेना भर्ती में भाग लेती लड़कियां - फोटो : एएनआई
सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुई रैली

भर्ती होने के लिए सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर पहले बैच की दौड़ करवाई जा रही है। दरअसल महिला भर्ती होने के कारण आर्मी किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसीलिए दिन निकलने के बाद ही दौड़ शुरू करवाई जा रही है। 1.6 किलोमीटर दौड़ 7.5 मिनट से लेकर 8 मिनट तक पूरी करनी होती है। 7.5 या इससे पहले आने वाली आवेदनकर्ताओं को पहले बैच और इसके बाद वाली को दूसरे बैच में रखा जाता है।
Government Jobs, Indian Army Recruitment for Girls of Jammu Kashmir, Leh Laddakh
सेना भर्ती में भाग लेती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
10 फुट की लांग जंप, 3 फुट हाई जंप

भर्ती में रेस के बाद फिजिकल क्लीयर करने के लिए लड़कियों ने 10 फुट की लांग जंप लगवाई जा रही है। साथ ही लड़कियां 3 फुट की हाई जंप लगाकर अपने बुलंद हौसलों का परिचय दे रही हैं। फिजिकल के बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो रहा है। सूबेदार डीएम महापात्रा ने बताया कि भर्ती प्रकिया की सारी शर्तें हमने पहले ही बात दी थीं।
विज्ञापन
Government Jobs, Indian Army Recruitment for Girls of Jammu Kashmir, Leh Laddakh
सेना भर्ती में भाग लेती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
भर्ती कर्नल सोमनाथ के सुपरविजन में चल रही है, जबकि ब्रिगेडियर रविंद्र गुरुम रिक्रूटमेंट के डिप्टी डायरेक्टर बनाए गए हैं। करीब 2.5 लाख बेटियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदक की हाईट न्यूनतम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed