फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेहंदी रची, दुल्हन बनी...पर ऐन मौके पर हो गया कुछ ऐसा, जेल जाने से बची बारात

Mon, 19 Mar 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 19 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Girl Marriage intrupted by police in hisar
पुलिस ने शादी में डाला खलल
मेहंदी रची, दुल्हन बनी...लेकिन सात फेरे लेने से ठीक पहले हो गया कुछ ऐसा कि उसके मां-बाप और पूरी बारात के जेल जाने की नौबत आ गई, देखिए।
Girl Marriage intrupted by police in hisar
marriage - फोटो : डेंमो
मामला हरियाणा के हिसार का है। महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी बुधवार को पुलिस के साथ अंबेडकर बस्ती में तेलूराम के घर पहुंची। वहां तेलूराम की बेटी पिंकी का शादी समारोह चल रहा था। बारात पहुंचने वाली थी। पंडाल में पुलिस देखकर तेलूराम के आधे रिश्तेदार और परिचित समारोह से खिसक गए और बारात रास्ते में ही रोक दी गई। पुलिस को अचानक घर में आया देखकर दुल्हन रोने लगी और उसकी मां बेसुध हो गई।
Girl Marriage intrupted by police in hisar
Marriage in police station
आखिर छह घंटे बाद दुल्हन के बालिग होने का सबूत मिला तो सूचना देने पर नाममात्र बाराती पहुंचे। टीम लौटने के बाद फीके माहौल में बिना ढोल-नगाड़े के शादी की रस्में निभाई गईं। महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी बुधवार सुबह 10 बजे पुलिस बल के साथ अंबेडकर बस्ती में तेलूराम के घर पहुंचीं। वहां तेलूराम की बेटी पिंकी का शादी समारोह चल रहा था। बारात हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी से पहुंचने वाली थी। उस समय बारात बीच रास्ते में मय्यड़ गांव के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Marriage intrupted by police in hisar
marriage line
प्रशासन की टीम ने पंडाल में मौजूद तेलूराम और रिश्तेदारों को बताया कि हमें सूचना मिली है कि आप नाबालिग लड़की की शादी कर रहे हैं। तेलूराम ने बेटी को बालिग बताया तो टीम ने उनसे कोई ऐसा दस्तावेज पेश करने के लिए कहा, जो उनकी बेटी को बालिग साबित कर सके। टीम ने कहा कि पहले दस्तावेज पेश करें, उसके बाद ही शादी करें। यह सुनकर परिवार वालों के हाथ-पांव फूल गए। उनके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं था, जो दुल्हन को बालिग दर्शाता हो।
विज्ञापन
Girl Marriage intrupted by police in hisar
marriage
बालिग होने का सबूत देख लौटी टीम
फतेहाबाद निवासी दुल्हन के मामा संदीप कुमार ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने कहा कि नाबालिग लड़की की शादी करने वाले परिजनों और रिश्तेदारों को सजा के साथ 1000 रुपये का जुर्माना होने का प्रावधान है। यह बात सुनकर आधे रिश्तेदार और परिचित समारोह से खिसक गए। इस पर दुल्हन रोने लगी। उसके आंसू नहीं थम रहे थे। दुल्हन की मां बेहोश हो गई। महिलाओं ने उसके पैरों के तलवे मसले, उसे तब होश आया। पंडाल में तब तक डीजे की आवाज बंद हो चुकी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed