{"_id":"5aaa00404f1c1bbc758b5a29","slug":"good-news-for-alcohol-drinkers-bad-news-for-wine-drinkers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब पीने वाले पढ़ें एक बुरी एक अच्छी खबर, अब खरीदने से पहले 100 बार सोचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने वाले पढ़ें एक बुरी एक अच्छी खबर, अब खरीदने से पहले 100 बार सोचेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
alcohol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने के शौकीनों के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर है। जिसे पढ़ने के बाद वे शराब खरीदने से पहले 100 बार सोचेंगे, क्लिक कीजिए।
alcohol
अच्छी खबर ये कि पंजाब में शराब 20 फीसदी सस्ती हो गई है। बुरी खबर ये कि हरियाणा में शराब महंगी कर दी गई है। पंजाब मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति पर मुहर लगाकर शराब 20 फीसदी सस्ती कर दी है। शराब के ठेकों की संख्या में कमी कर दी गई है। सूबे में अब ठेकों की संख्या 5850 से घटकर लगभग 5700 रह जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में नई नीति को मंजूरी दी गई।
शराब
और ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए अलाटमेंट की प्रक्रिया ड्रा के जरिये किए जाने का भी प्रस्ताव है।ग्रुप का आकार 40 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि ग्रुप का आकार कम इसलिए रखा गया है, ताकि मार्केट में प्रतिस्पर्धा पैदा की जा सके और शराब की कीमतें भी घटें। इससे अगले वित्तीय वर्षों में ग्रुपों की संख्या 84 से बढ़कर लगभग 700 हो जाएगी। आवेदन की दर 18 हजार रुपये तय की गई है। यदि जीएसटी लागू हुई तो वह इसमें शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो इमेज
देसी शराब का कोटा घटाया
इस नीति के अंतर्गत देसी शराब का कोटा 8.44 करोड़ प्रूफ लीटर (पीएमएल) से घटाकर 5.78 करोड़ प्रूफ लीटर हो गया है जो 32 प्रतिशत कम है। इसी तरह आईएमएफएल का कोटा 3.71 करोड़ प्रूफ लीटर से घटाकर 2.48 करोड़ प्रूफ लीटर कर दिया गया है जो 32 प्रतिशत कम है। बीयर का कोटा 3.22 करोड़ से घटाकर 2.57 करोड़ बल्क लीटर कर दिया गया है।
इस नीति के अंतर्गत देसी शराब का कोटा 8.44 करोड़ प्रूफ लीटर (पीएमएल) से घटाकर 5.78 करोड़ प्रूफ लीटर हो गया है जो 32 प्रतिशत कम है। इसी तरह आईएमएफएल का कोटा 3.71 करोड़ प्रूफ लीटर से घटाकर 2.48 करोड़ प्रूफ लीटर कर दिया गया है जो 32 प्रतिशत कम है। बीयर का कोटा 3.22 करोड़ से घटाकर 2.57 करोड़ बल्क लीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन
alcohol
दूसरी ओर, हरियाणा में मदिरापान के शौकीनों को मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। सोमवार को अगले एक साल के लिए घोषित नई आबकारी एवं कराधान नीति में अंग्रेजी और देशी शराब महंगी कर दी गई है। देशी शराब की कीमतों में प्रति बोतल दस रुपये का इजाफा किया गया है, सरकार ने देशी की बोतल का एमआरपी 140 रुपये तय किया है, अभी यह 130 रुपये बिक रही है।