सब्सक्राइब करें

अब जेल नहीं फ्लैट में रह सकेंगे कैदी, नौकरी भी मिलेगी लेकिन पूरी करने होगी ये शर्त

जितेंद्र नरवाल, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Sep 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Good news for prisoners, Construction of Open Air jail In Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब जेल में बंद कैदी अपने बच्चों के साथ जेल से बाहर फ्लैट में भी रह सकते हैं, बशर्ते उनका आचार, व्यवहार और कार्यशैली अच्छी होनी चाहिए। वे बाहर किसी दुकान, फार्म या पेट्रोल पंप पर काम भी कर सकते हैं। इसके लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर ऑपन एयर जेल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं क्या है पूरी योजना और कैसे होगा काम...

Trending Videos
Good news for prisoners, Construction of Open Air jail In Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद में जेल के बाहर फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं। इनमें अच्छे व्यवहार वाले कैदियों को परिवार और बच्चों के साथ रहने की अनुमति दी जा सकती है। परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश में 19 जेल हैं। इनमें से करनाल और फरीदाबाद में ओपन एयर जेल, पॉयलेट प्रोजेक्ट की शुरूआत हो चुकी है। इसके मद्देनजर करनाल जेल के बाहर 30 और फरीदाबाद जेल के बाहर 36 फलैट बनाए गए हैं, जिनमें आचरण, व्यवहार से अच्छे कैदियों को रखा जाएगा। यही नहीं ये कैदी, बंदी, किसी पेट्रोल पंप, दुकान या फार्म में काम भी कर पाएगा और शाम को अपने बच्चों के पास भी आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Good news for prisoners, Construction of Open Air jail In Haryana
सांकेतिक तस्वीर

अच्छे व्यवहार और आचरण के लिए हवन 
मंत्री ने बताया कि प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों को अच्छे व्यवहार और आचरण के लिए हवन करवाए जा रहे हैं। उनके आचरण को सुधारने के लिए ज्ञानानंद की ओर से प्रवचन दिया जा रहा हैं। मंत्री खुद भी उनके साथ जाते हैं। मंत्री ने बताया कि कई अवसरों पर अच्छा आचरण रखने व ज्यादा वृद्ध कैदियों को रिहाई का काम भी किया गया है। इस बार फिर से गांधी जयंती पर 2 अक्तूबर को भी इसी प्रकार के कैदियों जिनका आचरण अच्छा है और ज्यादा वृद्ध हैं, को रिहा किया जाएगा। 

Good news for prisoners, Construction of Open Air jail In Haryana
सांकेतिक तस्वीर

कैदियों को दी नसीहत
जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जेल में बंद कैदियों व बंदियों को नसीहत भी दी है। उन्होंने बताया कि जो कैदी जेल में बंद है, उनमें क्रोध है, उन्हें उस क्रोध को खत्म कर अपना आचरण अच्छा बनाना होगा। अगर कैदी अपना आचरण अच्छा रखते हैं तो उन्हें फ्लैटों में भी रखा जा सकता है, जहां वे अपने बच्चों के साथ भी रह सकते हैं। जेल के बाहर काम भी करवाया जा सकता है। इसलिए कैदियों को अपनी मानसिकता बदलकर अपना आचरण सुधारना होगा। 

विज्ञापन
Good news for prisoners, Construction of Open Air jail In Haryana
सांकेतिक तस्वीर

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेल का विभाग उनके पास है। उन्होंने कहा कि उनकी आदत है कि वे बैरक में किसी भी बुजुर्ग व महिला से मिलकर आते हैं, उनसे उनका हाल-चाल तक पूछते हैं। उनसे उनकी सजा व क्राइम के बारे में भी बातचीत करते हैं। उनकी पर्सनल जिंदगी के विचारों को भी शेयर कर लेते हैं। कई बुजुर्गों की दर्दनाक आपबीती सुनने के बाद उन्होंने सीएम से मिलकर उनकी सजा कम करवाने का आग्रह किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed