फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश

Thu, 30 Jul 2015 12:15 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन

तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश

gurdaspur terror attack, martyr sp baljit singh funral
आंखों में आंसू, कांपती आवाज और सिले होठों के बीच दीनानगर (गुरदासपुर) में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए बलजीत सिंह को अंतिम विदाई दी गई।

तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश

gurdaspur terror attack, martyr sp baljit singh funral

इससे पहले गली नंबर 12 मोहल्ला संतपुरा स्थित शहीद के घर राजनेताओं, अफसरों और आम लोगों के आगमन का दौर जारी था। बुधवार की सुबह छह बजे शहीद बलजीत सिंह का पार्थिव शरीर पंजाब पुलिस के झंडे में लिपटा हुआ उनके घर पहुंचा। शव के पहुंचते ही पूरा परिवार बिलख पड़ा। वहां मौजूद हर आंख नम थी। हर किसी का गला रुदन से भरा हुआ था।

तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश

gurdaspur terror attack, martyr sp baljit singh funral

पिता बलजीत सिंह के एसपी डी का पद मांगने पर अडिग मनिंदरपाल सिंह व उसका परिवार जालंधर जोन के आईजी लोकनाथ आंगरा के समझाने के बाद बुधवार की दोपहर को शहीद बलजीत सिंह के अंतिम संस्कार लिए राजी हुआ। मंगलवार की शाम तक अंतिम संस्कार से मना करने के बाद मनिंदरपाल सिंह मान गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश

gurdaspur terror attack, martyr sp baljit singh funral
घर से लक्ष्मी नगर श्मशान घाट तक शहीद बलजीत सिंह अमर रहे के नारे बार-बार गूंज रहे थे। हर शहरवासी को शहीद बलजीत सिंह को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए रोता दिखाई पड़ रहा था। हर किसी के मुख से शहीद बलजीत सिंह अमर रहे के नारे रह-रह कर निकल रहे थे।
विज्ञापन

तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश

gurdaspur terror attack, martyr sp baljit singh funral
शहीद बलजीत सिंह का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी। जवानों ने हवा में 21 फायर किए। डीजीपी पंजाब सुमेध सिंह सैनी, एडीजीपी एचएस ढिल्लों, आईजी लोकनाथ आंगरा, डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह व एसएसपी आशीष चौधरी सहित राज्य भर के तमाम पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed