फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के करोड़ों चाहने वालों के लिए बुरी खबर, हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया

Sat, 05 Aug 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Aug 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim sadhvi sexual harassment case
वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए डेरा प्रमुख
डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के करोड़ों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल एक केस में उन्हें हाईकोर्ट ने कोई राहत नहीं दी, बल्कि सीबीआई को एक निर्देश जारी किया है।
gurmeet ram rahim sadhvi sexual harassment case
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ओर से दाखिल रिवीजन पिटीशन को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। याचिका पर बेंच की प्रतिक्रिया रही कि मामले को जानबूझ कर लटकाने का प्रयास किया जा रहा है। सीबीआई कोर्ट ने याची की मांग न मानकर सही फैसला सुनाया था। इस मामले में काफी समय से कार्रवाई लंबित पड़ी है, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
gurmeet ram rahim sadhvi sexual harassment case
गुरमीत राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि डेरा प्रमुख ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें सीबीआई कोर्ट पंचकूला ने डेरा प्रमुख की दो साध्वियों के  बयान दर्ज करवाने की मांग खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि इस मामले में दो सध्वियों के बयान दर्ज करवाना बेहद जरूरी है और यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह याची के साथ अन्याय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurmeet ram rahim sadhvi sexual harassment case
गुरमीत राम रहीम
इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख को सलाह दी कि वे इस तरह की मांग केवल सीबीआई कोर्ट के सामने ही उठाएं। सीबीआई मामले में निर्णय लेने में स्वतंत्र हैं। हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन रहते हुए भी सीबीआई कोर्ट अपना निर्णय सुना सकती है। हाईकोर्ट ने मामले में लगातार फाइल होने वाली रिवीजन पिटिशन पर निचली अदालत की टिप्पणी पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन
gurmeet ram rahim sadhvi sexual harassment case
गुरमीत राम रहीम
2002 की बात है, जब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद 30 जुलाई 2007 को चालान पेश किया गया और 6 सितंबर 2008 को चार्जशीट तैयार कर ली गई थी। प्रोसीक्यूशन के सबूत और गवाह 3 सितंबर 2013 तक पूरे हो चुके थे। इसके बाद राम रहीम की बारी आई। राम रहीम की ओर से गवाहों और सबूतों को पेश करने का सिलसिला आरंभ हुआ। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed