सब्सक्राइब करें

अलर्टः सोना-चांदी खरीदने जाएंगे तो यह नया नियम जरूर पढ़ लें, नहीं होगा आपके साथ फर्जीवाड़ा

मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 03 Oct 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
Hallmark and Purity Testing of Gold and Silver Jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
अगर आप सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो इस नए नियम के बारे में जरूर जान लें। इसके बारे में जानकारी रखेंगे तो आपके साथ फर्जीवाड़ा नहीं होगा।
Trending Videos
Hallmark and Purity Testing of Gold and Silver Jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अगले साल जनवरी के बाद सोना और चांदी बिना हॉलमार्क के नहीं बिकेगा। हॉलमार्क समेत चार और निशान भी गहनों पर होंगे। सोना-चांदी के गहनों पर ये चारों निशान फर्जी तो नहीं हैं, इसकी जांच भी अपने ही जिलों में सिर्फ 35 रुपये में करा सकेंगे। साथ ही विक्रेता गहनों पर हॉलमार्क समेत चारों निशान अंकित करने की फीस भी 25 रुपये से अधिक नहीं ले पाएंगे। यह व्यवस्था 31 जनवरी के बाद देश में लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hallmark and Purity Testing of Gold and Silver Jewellery
सोने की खरीदारी
भारतीय मानक ब्यूरो की हरियाणा इकाई ने इस व्यवस्था को लागू करने से पहले लोगों को इस संदर्भ में जागरूक करने का फैसला लिया है। इसके चलते भारतीय मानक ब्यूरो प्रदेश में शिविर लगाकर आमजन को इसकी विस्तृत जानकारी से अवगत करवाएंगे। शिविरों की शुरुआत कुरुक्षेत्र के बारना गांव से हो गई है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के साथ टाइअप करके मानक ब्यूरो अन्य जिलों में इस अभियान को आगे बढ़ाएगा।
Hallmark and Purity Testing of Gold and Silver Jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर
कैरेट के नाम पर होता है फर्जीवाड़ा
दरअसल, गहनों के कैरेट के नाम पर फर्जीवाड़ा होता है। 14, 18 और 22 कैरेट के गहनों के खरेपन में भी खरीद के दौरान अमूमन खोट होती थी और लोग इसे जान नहीं पाते थे। इसका खुलासा तब होता था, जब वही गहने दोबारा बिकने के लिए मार्केट में आते हैं और उनकी जांच होती है। मगर हॉलमार्क समेत अन्य चार निशान अंकित होने से इस फर्जीवाड़े में कुछ हद तक कमी आएगी और गहनों का खरापन बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
Hallmark and Purity Testing of Gold and Silver Jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर
शिविरों में इस तरह किया जाएगा जागरूक
भारतीय मानक ब्यूरो के वैज्ञानिक ‘ई’ राजीव वत्स ने बताया कि शिविरों में लोगों को जागरूक करने का शेड्यूल तय कर लिया गया है। जागरूक करने वाले वैज्ञानिकों की टीम में उनके साथ वैज्ञानिक ‘सी’ दीपक कुमार भी शामिल हैं। लोगों को जागरूक करते हुए बताया जाएगा कि सोने और चांदी पर हॉलमार्क निशान के साथ-साथ कैरेट का डिस्पले, भारतीय मानक ब्यूरो का लोगो और संबंधित विक्रेता की फर्म का निशान अंकित होगा। विक्रेताओं ने ये चारों निशान फर्जी तो नहीं लगाए। इसकी जांच भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा अधिकृत हॉलमार्किंग केंद्रों में हो सकेगी। हर जिले में ये सेंटर मौजूद हैं। जांच फीस सिर्फ 35 रुपये है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed