फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रौद्र रूप में नदियां: हरियाणा के 1233 गांवों में बाढ़... दो हाईवे और कई सड़कें बंद, सात की मौत; आज भारी बारिश

Wed, 03 Sep 2025 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/करनाल/रोहतक/गुरुग्राम/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/करनाल/रोहतक/गुरुग्राम/चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Sep 2025 11:56 AM IST
सार

हरियाणा में नदियां उफान पर हैं। 1233 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। दो हाईवे और कई सड़कें बंद हैं। आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चार जिलों में एसडीआरएफ लगाई गई है। सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक बह गया, उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। गुरुग्राम के कार्यालयों में आज भी वर्क फ्रॉम होम है।

विज्ञापन
Haryana Floods 2025 Many Villages Affected, Highways Closed Amid Heavy Rain Alert
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के कलसाना गांव में मारकंडा नदी के पानी में डूबा पावर हाउस, बिजली व्यवस्था ठप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
loader

हरियाणा में उफनाईं नदी-नालों व लगातार हो रही बारिश अब तबाही मचाने लगी है। मंगलवार से अब-तक को बारिश जनित हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बह गया। इनमें चार की मौत तो केवल करंट से हुई। जलभराव व सड़क धंसने से हिसार व यमुनानगर में दो नेशनल हाईवे पर यातायात रोकना पड़ा। 

हिसार में चंडीगढ़ हाईवे के एक हिस्से को तोड़कर पानी निकाला और आवागमन हुआ। वहीं, कलानौर में पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर यमुना नदी पर बना पुल चार इंच धंस गया। इससे पुल पर बैरिकेडिंग कर एक साइड बंद कर दी गई है। 
 





करनाल में शेरगढ़ टापू का पुल डूबने से करनाल का सहारनपुर से संपर्क कट गया है। गुरुग्राम में तो चार अंडरपास बंद कर दिए गए हैं। इसी तरह यमुनानगर के लापरा गांव की मुख्य सड़क और खेत हुए जलमग्न होने से आवाजाही पूरी तरह से बंद है। 

Haryana Floods 2025 Many Villages Affected, Highways Closed Amid Heavy Rain Alert
अंबाला के मुलाना की मारकंडा नदी में बहता पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहाबाद के भूना में कुलां मार्ग पर पानी भरने से बंद किया गया है। जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम लगा रहा है। गुरुग्राम में भी छह घंटे जाम जैसी स्थिति रही। दूसरी ओर पांच दिन बाद भी नदियों का जलस्तर कम नहीं हुआ। पानीपत में यमुना, कुरुक्षेत्र में मरकंडा लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जबकि कैथल के गुहला-चीका में घग्गर का जलस्तर 22 फीट पर पहुंच गया है। 

Haryana Floods 2025 Many Villages Affected, Highways Closed Amid Heavy Rain Alert
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी - फोटो : संवाद
हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को 1,53,767 क्यूसेक पानी छोड़ा
यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को 1,53,767 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे यमुनानगर के कलेसर, टापू कमालपुर गांव में तेजी से भूमि कटाव हो रहा है। हथिनीकुंड बैराज में छोड़े गए पानी से बाढ़ के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्वी नहर और हरियाणा दिल्ली को आपूर्ति करने वाली पश्चिमी यमुना नहर की जलापूर्ति बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Floods 2025 Many Villages Affected, Highways Closed Amid Heavy Rain Alert
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी - फोटो : संवाद

नदी किनारे लगते गांवों को बैराज से हर घंटे खतरे का सायरन बजाकर चेतावनी दी जा रही है। दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बैराज के सभी 18 गेट खुले हुए हैं। भिवानी में तीन और सिरसा जिले में मंगलवार को दो ड्रेनें टूट गई हैं। हालांकि अंबाला में सोम और टांगरी नदियां स्थिर हैं।

विज्ञापन
Haryana Floods 2025 Many Villages Affected, Highways Closed Amid Heavy Rain Alert
गुरुग्राम में बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : ANI
गुरुग्राम के कार्यालयों में आज भी वर्क फ्राॅम होम
प्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आठ जिलों भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व पंचकूला के कुछ स्कूल बंद करने पड़े। फतेहाबाद के भूना, जाखल और टोहाना के स्कूलों में तीन दिन के लिए अवकाश कर दिया गया। गुरुग्राम में बुधवार को भी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम के आदेश जारी हुए हैं। यहां स्कूलों में कक्षाएं भी ऑनलाइन लगेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed