फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर तरफ तबाही: हिसार में ड्रेनें और भिवानी में माइनर टूटीं, पंचकूला में पुल बहा, शिमला-कालका ट्रैक पर भूस्खलन

Tue, 02 Sep 2025 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/करनाल/रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/करनाल/रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Sep 2025 11:28 AM IST
सार

हिसार में ड्रेनें और भिवानी में माइनर टूट गई हैं। फतेहाबाद-सिरसा में मकान गिर गए। पंचकूला में पुल बह गया। शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन हो गया है। यमुनानगर जिले में रात को यमुना का पानी बस्तियों में आने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। लोग सुरक्षित स्थान पर जाने लगे हैं।

विज्ञापन
Heavy Rain Havoc in Haryana and Himachal Landslide on Shimla-Kalka Track
हथिनीकुंड बैराज पर जान जोखिम में डालकर लकड़ी पकड़ते लोग - फोटो : संवाद
पहाड़ों और हरियाणा में हो रही लगातार बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगभग सभी जिलों में बारिश से जलभराव की स्थिति है। गलियां, सड़कें, जलमग्न हो गई हैं। कई जिलों में स्कूलों, अस्पतालों में पानी भर गए हैं। खेतों में फसलों डूब गई हैं।


यमुनानगर में यमुना नदी के तट पर बसे गांव कैत-मंडी के खेतों से बाढ़ का पानी सड़क पर आ गया। यहां से पानी अब गांव की तरफ रुख कर रहा है। सड़क पर पानी भी दो से तीन फीट तक पहुंच गया है। जैसे ही पानी सड़क पर पहुंचा तो इन गांवों की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। ऐसे में लोगों की एक से दूसरे छोर तक ले जाने के लिए गांव के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा दिए हैं।
Heavy Rain Havoc in Haryana and Himachal Landslide on Shimla-Kalka Track
कलानौर के पास यमुना के किनारे पर हुआ कटाव। - फोटो : संवाद
हिसार में पांच स्थानों पर ड्रेन टूटने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। आर्थनगर, मात्रप्रयाग, शाहपुर में दो स्थानों पर और घिराय में ड्रेन टूटी है। वहीं, हांसी- बरवाला स्टेट हाईवे पर गांव चानौत के पास पानी भर जाने से यह मार्ग बंद हो गया है।
 
Heavy Rain Havoc in Haryana and Himachal Landslide on Shimla-Kalka Track
दो मकानों का हिस्सा भरभरा कर गिरा। - फोटो : संवाद

दो मकानों का हिस्सा भरभरा कर गिरा
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बिजली पैनल में पानी घुस गया जिससे एनसीडी क्लीनिक की ओपीडी शेड के नीचे लगाई गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों की जांच की। कुलां में दो मकानों का हिस्सा भरभरा कर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Rain Havoc in Haryana and Himachal Landslide on Shimla-Kalka Track
कलेसर में यमुना नदी के बहाव से हुआ भूमि कटाव। - फोटो : संवाद
100 एकड़ में फसलें पानी में डूबी
भिवानी के तोशाम में भुरटाना माइनर टूटने और तोशाम-सिवानी मार्ग पर रजवाहा ओवरफ्लो होने से करीब 100 एकड़ में फसलें पानी में डूब गई। लोहारू के नवाबी शासनकाल में बनी करीब 110 वर्ष पुरानी इमारत का एक हिस्सा रविवार देर रात को हुई बारिश के कारण भरभराकर गिर गया। नवा राजगढ़ में एक मकान की छत भी गिर गई है। बहादुरगढ़ में मातन लिंक डेन ओवरफ्लो होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई।

 
विज्ञापन
Heavy Rain Havoc in Haryana and Himachal Landslide on Shimla-Kalka Track
मोरनी के खरुनी गांव में बना फुट ओवर ब्रिज टूट कर बहा। - फोटो : संवाद
कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर 5 सितंबर तक सभी ट्रेनें रद्द
पंचकूला में धग्घर नदी में आए तेज बहाव में मोरनी के खरुनी गांव में बना फुट ओवर ब्रिज टूट कर बह गया। वहीं, भूस्खलन के कारण विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर 5 सितंबर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed