फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana BJP State President Archana Gupta claims terrorists were among the protesters at Jantar Mantar.

Hansi: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का दावा- जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल थे आतंकी; विदेशी ताकतें साथ

Sun, 09 Aug 2026 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हांसी
अमर उजाला नेटवर्क, हांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 12:30 AM IST
सार

डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से प्रायोजित था और इसमें विदेशी ताकतों ने इनका साथ दिया। डॉ. गुप्ता शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पार्टी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रही थीं।

विज्ञापन
Haryana BJP State President Archana Gupta claims terrorists were among the protesters at Jantar Mantar.
अर्चना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में जंतर- मंतर पर हुए प्रदर्शन में आतंकी भी शामिल थे। प्रदर्शन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से प्रायोजित था और इसमें विदेशी ताकतों ने इनका साथ दिया। डॉ. गुप्ता शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पार्टी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रही थीं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा सत्ता और परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है। जंतर-मंतर आंदोलन में अराजकता का माहौल रहा। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हुए। युवाओं की जो भी मांगें थीं सरकार ने उन्हें स्वीकार किया, क्योंकि देश का युवा ही हमारा भविष्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर आधारित है। इस सिद्धांत को गांव-गांव, गली-गली और चौपाल तक पहुंचने का आह्वान किया। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थानों में युवाओं से संवाद कर उन्हें कांग्रेस के इतिहास और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से अवगत कराया जाए। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ इसका जवाब देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed