फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Banto Kataria appointed Chairperson of Haryana Scheduled Castes Commission Renu Dabla Vice-Chairperson

Haryana: अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बनीं बंतो कटारिया, रेनू डाबला को वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी

Sat, 08 Aug 2026 01:59 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 08 Aug 2026 01:59 PM IST
सार

बंतो कटारिया पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला से सांसद रहे स्व. रतनलाल कटारिया की पत्नी हैं। उन्होंने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था।

विज्ञापन
Banto Kataria appointed Chairperson of Haryana Scheduled Castes Commission Renu Dabla Vice-Chairperson
बंतो कटारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां की हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 8 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार बंतो कटारिया को आयोग की चेयरपर्सन और रेनू डाबला को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। राज्यपाल की ओर से इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


बंतो कटारिया पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला से सांसद रहे स्व. रतनलाल कटारिया की पत्नी हैं। उन्होंने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था। रतनलाल कटारिया का मई 2023 में निधन हो गया था। इसके बाद से बंतो कटारिया अंबाला क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


रेनू डाबला रोहतक की पूर्व मेयर रह चुकी हैं। उन्हें अब अनुसूचित जाति आयोग में वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति के नियम एवं सेवा शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। विभाग ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना को हरियाणा सरकार के राजपत्र में प्रकाशित करने के लिए भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नियुक्तियां राजनीतिक तौर पर भी अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग के शीर्ष दोनों पदों पर महिला नेताओं को जिम्मेदारी दी है। आयोग अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े अधिकारों, शिकायतों और उनके हितों से संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed