फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Public Health Department will handle water and sewerage works in several HSVP sectors.The Public Health Department will handle water and sewerage works in several HSVP sectors.

Chandigarh-Haryana News: एचएसवीपी के कई सेक्टरों में पानी-सीवरेज के कार्य जनस्वास्थ्य विभाग संभालेगा

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों के पेयजल आपूर्ति व सीवरेज के कार्यों को कुछ शहरों में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग संभालेगा। कई जगह इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

एचएसवीपी ने विकसित हो चुके सेक्टरों के सभी मरम्मत व अन्य सेवाओं से जुड़े कार्यों को निकायों को सौंपने का निर्णय लिया था। प्रदेश में जिन निकायों के पास पेयजल आपूर्ति व सीवरेज से संबंधित कार्य कराने के पर्याप्त संसाधन नहीं वहां जनस्वास्थ्य विभाग यह जिम्मेदारी संभालेगा। प्रदेश की सभी 11 नगर निगम सीवरेज-पेयजल आपूर्ति के कार्यों में सक्षम हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने जींद, नारनौल और कैथल में अभी पेयजल से जुड़े कार्य संभालने की शुरुआत की है। विभाग के इंजीनियर इन चीफ देवेंद्र दहिया का कहना है कि अभी तीन जिलों में पेयजल आपूर्ति का जिम्मा संभाला है। आगामी जो भी निर्देश होंगे उन्हीं के अनुसार काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed