{"_id":"68b6706a8727b607380867c8","slug":"haryana-floods-overflowing-yamuna-and-markada-reached-roads-and-villages-heavy-rain-expected-for-36-hours-2025-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार: उफनाई यमुना-मारकडा सड़कों-गांवों तक आई, अगले 36 घंटे भारी बारिश की आशंका, 5 जिलों के कई स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार: उफनाई यमुना-मारकडा सड़कों-गांवों तक आई, अगले 36 घंटे भारी बारिश की आशंका, 5 जिलों के कई स्कूल बंद
Tue, 02 Sep 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल/हिसार/रोहतक/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल/हिसार/रोहतक/चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:04 AM IST
सार
हरियाणा में यमुना और मारकडा नदी उफान पर है। पानी सड़कों और गांवों तक आया है। 36 घंटे भारी बारिश की संभावना है। फील्ड अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पांच जिलों के कुछ स्कूल भी बंद किए हैं।
विज्ञापन
1 of 12
हरियाणा में बाढ़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से चार नदियों में उफान के कारण हरियाणा के 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं। सोमवार को यमुना नदी पर बने हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर सीजन में पहली बार 3,31,653 क्यूसेक पर पहुंच गया। बैराज के सभी 18 मेट खोल दिए गए हैं।
उफनाई यमुना देर शाम यमुनानगर की सड़कों और गांवों तक पहुंच गई। इससे लोगों में अफरातफरी मचने लगी। प्रशासन ने यमुना नदी किनारे बसे गांवों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।
2 of 12
हरियाणा में बाढ़
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र में मारकंडा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और पट्टी जामरा गांव के घरों तक पहुंच गया। उधर, अंबाला के मुलाना में मारकंडा और अंबाला शहर के पास गुजरने वाली घग्गर नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।
3 of 12
हरियाणा में यमुना और मारकडा नदी उफान पर
- फोटो : संवाद
यमुनानगर, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत और फरीदाबाद जिलों में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के मुताबिक, सोमवार तक 1000 से अधिक गांवों में 3,01,343.877 एकड़ में फसलें डूब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
हरियाणा में यमुना और मारकडा नदी उफान पर
- फोटो : संवाद
फील्ड अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
मौसम विभाग की ओर से अगले 24-36 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए पांच सितंबर तक राज्य के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आदेश जारी हुए हैं कि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 12
हरियाणा में उफान पर नदियां
- फोटो : संवाद
कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित
अपने स्टेशन पर पांच सितंबर तक निगरानी रखेंगे। कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, सिरसा, फतेहाबाद के कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।