{"_id":"631b57c24d073c2fdf118752","slug":"haryana-govt-orders-inquiry-into-deducting-old-age-pension-of-102-year-old-dulichand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थारा फूफा जिंदा है: किसने काटी 102 वर्षीय दुलीचंद की पेंशन, CM तक पहुंचा मामला, अब होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थारा फूफा जिंदा है: किसने काटी 102 वर्षीय दुलीचंद की पेंशन, CM तक पहुंचा मामला, अब होगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Sep 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
102 साल के दुलीचंद ने दिया जिंदा होने का सबूत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले 102 वर्षीय दुलीचंद सोशल मीडिया पर छा चुके हैं। जिंदा होने के बाद भी उनकी बुढ़ापा पेंशन काट दी गई थी। अब इस मामले की सरकार जांच कराएगी। मामला हरियाणा के सीएम मनोहर लाल तक पहुंचा तो उन्होंने रोहतक के एडीसी को जांच का आदेश दिया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि देखा जाएगा कि आखिर पेंशन क्यों काटी गई। पेंशन गलती से कटी है तो दोबारा शुरू कराई जाएगी।
2 of 5
बग्घी के आगे नाचते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
उन्होंने कहा कि एक दो उदाहरण कि वजह से सिस्टम को गलत बताना ठीक नहीं है। सरकार ने सिर्फ गलत जानकारी देने वालों की पेंशन काटी है। किसी की पेंशन गलती से कटी है तो एडीसी लेवल पर इस प्रकार के मुद्दों के निपटाने का प्रावधान है। सीएम ने कहा कि पात्र बुजुर्ग ही पेंशन लें। सरकार का ध्येय पारदर्शी तरीके से सरकारी सुविधाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा, कांग्रेस ने बुजुर्गों को वसूली के नोटिस भेजे थे लेकिन हमारी सरकार ऐसा नहीं करेगी।
3 of 5
102 साल के दुलीचंद ने दिया जिंदा होने का सबूत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैंड बाजे के साथ पहुंचे थे जीवित होने का प्रमाण देने
रोहतक के गांव गांधरा निवासी 102 वर्षीय दुलीचंद बुढ़ापा पेंशन काटे जाने से आहत होकर गुरुवार को बैंड बाजे के साथ अपने जीवित होने का प्रमाण देने एडीसी कार्यालय पहुंचे थे। दुलीचंद पगड़ी पहन, हाथ में फरसा लेकर रथ पर सवार होकर निकले थे। दुलीचंद के हाथ में पट्टिका थी, जिस पर लिखा था 'थारा फूफा जिंदा है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नाचते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
रथ के आगे बैंड की धुन पर लोग डांस कर रहे थे। यह सब देख एडीसी महेंद्रपाल ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने बताया था कि सरकार ने अपने रिकॉर्ड में दुलीचंद को मृत घोषित कर उनकी बुढ़ापा पेंशन काट दी।
विज्ञापन
5 of 5
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद भी प्रशासन ने पेंशन दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो प्रदर्शन स्वरूप बरात निकाली गई। बुजुर्ग के आधार कार्ड, पैन कार्ड, फैमिली आईडी व बैंक स्टेटमेंट भी प्रशासन व पूर्व मंत्री को दिखाए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।