{"_id":"58ef340c4f1c1b462dcf830d","slug":"haryana-launches-anti-romeo-squad-operation-durga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोड साइड रोमियों के खिलाफ अब 'ऑपरेशन दुर्गा' लांच, देखिए कैसे करेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड साइड रोमियों के खिलाफ अब 'ऑपरेशन दुर्गा' लांच, देखिए कैसे करेगा काम
Fri, 14 Apr 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented By: रिशु राज सिंह
amarujala.com- Presented By: रिशु राज सिंह
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
एंटी रोमियो की राह पर 'ऑपरेशन दुर्गा' शुरु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में 'एंटी रोमियो दस्ता' रोजाना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। इधर, भाजपा शासित एक और राज्य में 'ऑपरेशन दुर्गा' लांच किया गया है, देखिए क्या है ये और कैसे काम करेगा...
2 of 8
सड़क पर खड़ी महिलाओं पर किए कमेंट
अब हरियाणा में भी महिलाओं एवं युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले सड़क छाप रोमियो और मनचलों की खैर नहीं है। दरअसल, हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने उत्तर प्रदेश के एंटी रोमियो ऑपरेशन की तरह यहां 'ऑपरेशन दुर्गा' चलाने का फैसला किया है।
3 of 8
सड़क पर आई मनचलों की शामत
हरियाणा सरकार ने यह फैसला राज्य में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से किया है। राज्य में आए दिन महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं हो रही हैं। सार्वजनिक स्थलों और स्कूल-कालेजों के बाहर छत्राऔं और महिलाओं को मनचलों की हरकतों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सड़क पर खड़ी महिलाओं पर किए कमेंट
राज्यभर में यह अभियान 12 अप्रैल से शुरू हो गया है। पहले दिन ही दिन बुधवार को पूरे प्रदेशभर से करीब 70 मनचलों को पुलिस टीमों ने हिरासत में लिया। टीमें स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर गईं और छेड़खानी सहित महिलाओं के खिलाफ अपराध में संलिप्त लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन
5 of 8
सड़क पर आई मनचलों की शामत
महिलाओं के खिलाफ अपराध में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए सभी जिलों में इन लोगों को पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने 24 टीमें बनाई। नौ पुलिस उपनिरीक्षकों, 14 सहायक उप निरीक्षकों, छह हेड कांस्टेबलों और 13 कांस्टेबलों सहित महिला पुलिसकर्मी के अलावा इन टीमों में हरेक जिले से अन्य पुलिस अधिकारी भी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।