फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत ने आतंकियों को चेताया- बंदूक थामने वालों की उम्र लंबी नहीं होती

Tue, 13 Nov 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Nov 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Chief Bipin Rawat Warning to Terrorists
बिपिन रावत
इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत ने आतंकियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि बंदूक थामने वालों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती हैं, पढ़ें पूरी स्पीच।
Indian Army Chief Bipin Rawat Warning to Terrorists
बिपिन रावत
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत पंजाब के पठानकोट में अक्षम सैनिकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमन के बजाय बंदूक थामने वालों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती। आर्मी चीफ ने कहा कि कश्मीरी युवा पैसों के लालच में आतंकियों से मिलकर देश के खिलाफ चल रहे हैं। कश्मीरी नौजवान नए-नए संगठनों के साथ जुड़कर घाटी में आतंकी हमलों में शामिल होकर मारे जाते हैं।
Indian Army Chief Bipin Rawat Warning to Terrorists
बिपिन रावत

सेनाध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर रीजन में घुसपैठियों के बजाय लोकल आतंकी ज्यादा हैं, इन लोगों को पैसों का लालच और गलत जानकारी देकर भड़काया जाता है और आतंकी संगठनों से जोड़ लिया जाता है, प्रशिक्षण होता नहीं, इसलिए आतंकी बनने के घंटों, हफ्तों या महीनों में आर्मी की गोली का शिकार बन जाते हैं। इन लोगों की उम्र ज्यादा नहीं रहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Chief Bipin Rawat Warning to Terrorists
बिपिन रावत
उन्होंने कहा कि ऐसे ही हालातों के मद्देनजर आर्मी के अधिकारी उन नौजवानों के परिवारों के जरिए उन्हें सरेंडर करने को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास मौका है कि वह हथियार छोड़ अपनी उम्र लंबी करें अन्यथा भारतीय सेना जैसे को तैसा नहीं बल्कि बढ़ा-चढ़ाकर लौटाने वाली योजना के तहत जवाब देगी।       

 
विज्ञापन
Indian Army Chief Bipin Rawat Warning to Terrorists
बिपिन रावत
पंजाब को खतरा नहीं है, पर सतर्क रहना होगा
आर्मी चीफ ने कहा कि पंजाब को किसी प्रकार का खतरा नहीं है, पर अब सतर्क रहने का समय आ गया है। पंजाब के हालात पर केंद्र सरकार गंभीर है, सीएम भी हर छोटी बड़ी घटना को मॉनिटर कर रहे हैं। पंजाब के लोग खुद ही बहुत स्ट्रांग हैं। यह लोग नहीं चाहते कि बाहर से आकर कोई पंजाब का माहौल खराब करे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed