{"_id":"5fd9c3318ebc3e3b9a5e067b","slug":"indian-hockey-team-captain-married-to-malaysia-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ साल का प्रेम चढ़ा परवान, मलयेशिया की इली के हुए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल का प्रेम चढ़ा परवान, मलयेशिया की इली के हुए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत
अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर में हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक विवाह बंधन में बंध गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बुधवार को विवाह के बंधन में बंध गए। पंजाब के जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर स्थित गुरुद्वारा में उन्होंने मलयेशिया की इली के साथ फेरे लिए। उनकी पत्नी इली का नाम बदलकर नवप्रीत कौर रखा गया है।
2 of 5
जालंधर में हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक विवाह बंधन में बंध गए।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक का आनंद कारज गुरु तेग बहादुर नगर के गुरुद्वारे में हुआ। मनप्रीत इली से 2012 में मलयेशिया में सुल्तान ऑफ जौहर कप के दौरान मिले थे।
3 of 5
जालंधर में हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक विवाह बंधन में बंध गए।
- फोटो : अमर उजाला
2012 में मनप्रीत जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। इसी दौरान मनप्रीत और इली के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इली की मां मलयेशिया की सेना के लिए हॉकी खेला करती थी। इस वजह से इली और मनप्रीत में गहरी दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जालंधर में हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक विवाह बंधन में बंध गए।
- फोटो : अमर उजाला
मनप्रीत जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले हैं। पहले वे टोक्यो ओलंपिक के बाद शादी करने वाले थे लेकिन मार्च में कोरोना महामारी फैलने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।इ इसके बाद उनकी शादी दो दिसंबर को होने की खबरें आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
विवाह के बाद बाहर निकलते हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते मनप्रीत और इली के विवाह समारोह को सीमित रखा गया है। सादे विवाह समारोह में नजदीकी लोग ही शामिल हुए। इस दौरान कोरोना वायरस के मद्देनजर हर तरह ही सावधानी बरती गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।