{"_id":"5d0743888ebc3e56fa21ac91","slug":"indian-railway-guidelines-regarding-e-ticket-identitiy-card-for-disabled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खबर, टिकट को लेकर नई गाइडलाइन जारी, समय व पैसा बचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खबर, टिकट को लेकर नई गाइडलाइन जारी, समय व पैसा बचेगा
Mon, 17 Jun 2019 01:37 PM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
भारतीय ट्रेन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़े काम की खबर है। दरअसल, रेलवे ने टिकट को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है, जिससे समय और पैसा दोनों बचेगा।
भारतीय ट्रेन
अंबाला रेलवे मंडल ने दिव्यांगों के विशिष्ट ई-टिकट रियायती पहचान पत्र के नियम में बदलाव किया है। अब ट्राइसिटी सहित अंबाला मंडल के अधीन आने वाले शहरों और गांवों में रहने वाले दिव्यांगों को मंडल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिव्यांग अपने निकटतम रेलवे स्टेशन से भी पहचान पत्र ले सकते हैं। इसे जारी करने की अवधि दो माह थी, जिसे अब घटाकर 20 दिन किया गया है। ऐसे में दिव्यांगों का समय व पैसा बचेगा और परेशानी भी नहीं होगी।
भारतीय ट्रेन
- फोटो : डेमो
ऐसे होगी प्रक्रिया
आदेश में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन के एसएस और चीफ बुकिंग सुपरवाइजर कार्यालय में फोटो पहचान पत्र जारी करने के लिए अनुरोध पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इस आवेदन को चीफ बुकिंग कार्यालय से सत्यापन के लिए अंबाला मंडल कार्यालय में भेजा जाएगा। इसके बाद सीनियर डीसीएम के हस्ताक्षर वाले ई-टिकट रियायती पहचान पत्र चीफ बुकिंग सुपरवाइजर कार्यालय में भेजा जाएगा, जहां से दिव्यांग इसे 20 दिन में कलेक्ट कर सकते हैं।

दिव्यांगों को किस श्रेणी में कितनी मिलेगी रियायत
शारीरिक, मानसिक व पूर्ण रूप से नेत्रहीन दिव्यांगों को स्लीपर श्रेणी, प्रथम श्रेणी, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, वातानुकूलित कुर्सी यान में 75 फीसदी की रियायत मिलेगी। प्रथम और द्वितीय वातानुकूलित में 50 फीसदी रियायत मिलेगी। राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस की तृतीय वातानुकूलित श्रेणी और वातानुकूलित कुर्सी यान में 25 फीसदी रियायत मिलेगी। दिव्यांग के साथ सफर करने वाले एक सहयोगी को भी उसके टिकट पर उतनी ही रियायत दी जाएगी।

एसी थर्ड क्लास में लोवर बर्थ
पहले दिव्यांगों के लिए मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी क्लास कोचों में लोअर बर्थ आरक्षित होती थी। इसके पहले जनरल और स्लीपर क्लास में दिव्यांगों के लिए सीटें सुरक्षित रखी जाती थीं। वहीं अब एसी थर्ड क्लास में दिव्यांगों को लोअर बर्थ मुहैया कराने के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया है।