{"_id":"5794662e4f1c1b4e45c4b446","slug":"janhavi-behel-challange-janhavi-challange-to-host-flag-janhavi-challange-to-host-flag-in-srinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्हैया को चैलेंज देने वाली छात्रा का नया ऐलान, कश्मीर में फहराउंगी तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया को चैलेंज देने वाली छात्रा का नया ऐलान, कश्मीर में फहराउंगी तिरंगा
Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल ने दी नई चुनौती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेएनयू प्रकरण में कन्हैया कुमार को खुली बहस के लिए ललकारने वाली छात्रा ने अब एक नया ऐलान करके सभी को चौका दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
2 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल ने दी नई चुनौती
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के लुधियाना की छात्रा जाह्नवी बहल ने इस बार पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी करने वालों को खुली चेतावनी दे डाली है। लुधियाना में जाह्नवी बहल ने घोषणा की कि वह 15 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएगी।
3 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल ने दी नई चुनौती
- फोटो : फाइल फोटो
बकौल, जाह्नवी, मैं 15 अगस्त को श्रीनगर जाऊंगी और वहां के मशहूर लाल चौक पर तिरंगा लहराऊंगी। किसी में हिम्मत है तो मुझे इससे रोक के दिखाए। जाह्नवी का कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जो देश विरोधी यहां पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी कर रहे हैं वे अपने घटिया मकसद में कभी कामयाब नहीं हो सकते। वहां ऐसे मुट्ठी भर लोग हैं जो भारत विरोधी अभियान छेड़े हुए हैं और मैं ऐसे तत्वों से नहीं डरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल ने दी नई चुनौती
- फोटो : फाइल फोटो
जाह्नवी इससे पहले जेएनयू मामले में छात्र नेता कन्हैया को सार्वजनिक बहस की चुनौती देकर चर्चित हुई थी। उसने हिंदी फिल्मों में अश्लील दृश्यों का मामला भी अदालत में उठाया था। सोशल साइटों पर अश्लील प्रोमो चलाए जाने के खिलाफ उसने अदालत में अपील कर इसे पर अंकुश लगवाने की मुहिम छेड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल ने दी नई चुनौती
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देने के बाद जाह्नवी बहल जाह्नवी को सोशल साइट पर जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी मिलने के बाद जाह्वनी ने पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।