{"_id":"5908da424f1c1bbe5e440fcf","slug":"jassi-jaisi-koi-nahin-fame-actress-mona-changes-in-14-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जस्सी जैसी कोई नहीं, देखिए 14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्सी जैसी कोई नहीं, देखिए 14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 May 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्सी जैसी कोई नहीं की मोटे चश्में वाली वो साधारण सी लड़की को कोई कैसे भूल सकता है। अब देखिए 14 साल में वह कितना बदल गईं है।
14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी'
‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल फेम व ‘थ्री-इडियट’ फिल्म की कलाकार मोना सिंह मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं थीं। इस दौरान मोना सिंह ने जहां फिल्मी दुनिया में अपने आगामी प्लान को रखा, वहीं कर्नल की बेटी होने के नाते, घाटी में जवानों पर हो रहे हमले का दर्द भी उनके चेहरे पर झलका।
Actress Mona Singh
मोना बोली, अब खत्म करो बेटियों से बेरुखी
मोना ने कहा कि आज देश में बेटियों व महिलाओं के प्रति बढ़ रहे क्राइम व अत्याचारों से वह विचलित हो जाती है। साथ ही समाज में बेटियों के प्रति बेरुखी चिंता का विषय है। उनके अनुसार उनके पिता की दो मोना और सोना है और उनके पिता ने हमेशा बहुत गर्व से कहा है कि उनकी दो बेटियां है और वो बेटियों जैसे ही हैं, न कि बेटों जैसी। उन्होंने आह्वान किया कि लोग अब बेटियों और बेटों में फर्क करना बंद कर दें।

आमिर खान टफ अभिनेता, लेकिन अच्छे टीचर
वैसे तो मोना सिंह ने कई फिल्मों व टीवी सीरियल में काम किया है। लेकिन सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और फिल्म ‘थ्री इडियट’ उनकी यादगार फिल्म व सीरियल है। उन्होंने कहा कि ‘थ्री इडियट’ में अमीर खान केसाथ रोल करना बेहद चुनौती पूर्ण था। उन्होंने बताया कि अमीर खान सैट पर सिर्फऔर सिर्फ काम पर फोकस करते हैं, वे अपने काम की रिहर्सल बहुत करते हैं, जोकि अमूमन अन्य कलाकार नहीं कर पाते।

...जब अमीर ने बोला, मोना थप्पड़ जोरदार मारना
फिल्म थी ‘थ्री इडियट’ और सीन था कालेज के प्रिंसिपल ‘वाइरस’ (बोमन इरानी) की बड़ी बेटी (अदाकारा मोना सिंह) की इमरजेंसी डिलीवरी करवाने का। सीन में अस्पताल ले जाते हुए उनकी बड़ी बेटी बरसात में फंस जाती है और कालेज कैंपस में ही उसकी इमरजेंसी डिलीवरी करवानी पड़ती है। आमिर खान व उनके दोस्त बेटी के पिता की मौजूदगी में डाक्टर (करीना कपूर) द्वारा लैपाटॉप पर कोर्डिनेट कर एक मशीन के जरिए बच्चे की डिलीवरी करवाते हैं। इस सीन में दर्द से करहाती बेटी (मोना सिंह) को अमीर खान को जोरदार थप्पड़ मारना था।