{"_id":"590978284f1c1b48328b4577","slug":"jco-paramjit-singh-funeral-was-killed-in-ceasefire-voilation-from-pakistan-in-poonch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अब जो भी सेना में जाएगा, वो बेटे की शहादत का बदला लेने के लिए जाएगा' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अब जो भी सेना में जाएगा, वो बेटे की शहादत का बदला लेने के लिए जाएगा'
Thu, 04 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Thu, 04 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
जवानों के शव के साथ बर्बरता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब जो भी सेना में जाएगा, वो बेटे की शहादत का बदला लेने के लिए जाएगा। एक सिर के बदले जब तक 10 सिर नहीं जाएंगे, चैन नहीं आएगा हमें।
2 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
ये कहना है शहीद परमजीत सिंह की बेटियों और गांव वालों का। परमजीत के शव के साथ पाकिस्तान ने जो बर्बरता की, उसके खिलाफ गांव वालों में काफी गुस्सा है। गांव वालों का कहना है कि पाकिस्तान भारतीय सैनिकों पर हमला करके मार देता है, परंतु उनके सिर काटकर ले जाने कोई बहादुरी नहीं है। अब गांव से जो सेना में जाएगा, परमजीत सिंह की शहादत का बदला लेने के लिए जाएगा।
3 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
शहीद के परिजनों का कहना है कि भारत सरकार पाकिस्तान के इस कदम का मुंहतोड़ जवाब दे। भारत को भी पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटकर लाने चाहिए। शहीद के भाई रणजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार को हर शहीद की शहादत का हिसाब देना होगा। हर बार सेना के वीर जवानों को ढाल बनाकर मात्र वोट की राजनीति करने वाले नेता ही देश के वीर जवानों के इस हश्र के जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
तरनतारन और देवरिया (यूपी) में शहीदों के शव पहुंचते ही उनके परिजनों में पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश देखा गया। तरनतारन के शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह के भाई रंजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार को हर शहीद की शहादत का हिसाब देना होगा। हर बार मात्र वोट की राजनीति करने वाले नेता ही वीर जवानों के इस हश्र के जिम्मेदार हैं। सरकार को एक के बदले पाकिस्तानी सैनिकों के 10 सिर लाने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
तरनतारन में मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ खडूर साहिब क्षेत्र स्थित शहीद परमजीत सिंह के पैतृक गांव वई पुई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति और ‘नायब सूबेदार परमजीत सिंह अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा। 42 वर्षीय परमजीत सिंह सेना की 22वीं सिख इंफैंट्री में थे। वे अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।