फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों का बदला मेन्यू, बारिश में चला पिज्जा, गोलगप्पे व जलेबी का लंगर, ये पकवान बने सहारा

Wed, 06 Jan 2021 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Pizza, Panipuri and Jalebi Distributed to Farmers at Kundli Border
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए जारी धरनास्थल पर मंगलवार को फिर से मेन्यू में बदलाव किया गया है। किसानों के लिए बारिश में दिनभर पिज्जा बनाकर बांटा गया। इसके साथ ही गोलगप्पे व जलेबी का लंगर भी लगाया गया। बारिश में किसानों को ब्रेड पकौड़े भी खिलाए गए। युवाओं को पिज्जा के साथ कोल्ड ड्रिक्स तो बुजुर्गों को कॉफी व चाय बांटी गई। वहीं बुजुर्गों को दूध में शहद व देशी घी डालकर पिलाने का दौर भी जारी रहा। इसके साथ ही दिनभर किसानों को गाजर का हलवा व जलेबी खिलाई गई। 

Kisan Andolan: Pizza, Panipuri and Jalebi Distributed to Farmers at Kundli Border
पिज्जा बनाता कारीगर। - फोटो : अमर उजाला

सरकार के सातवें दौर की बातचीत में भी कोई निर्णय नहीं होने से किसान लगातार धरना स्थल पर डटे हैं। उसके साथ ही दो दिन से लगातार जारी बारिश में भी किसानों की संख्या में कमी नहीं आई है। किसानों के लिए पूरा दिन लंगर सेवा चलती है। किसानों के अलावा आम राहगीर भी यहां लंगर में खाना खा रहे हैं। मंगलवार को सर्दी से बचाव वाले खाद्य पदार्थ तैयार किए गए। सुबह से ही किसानों के लिए पिज्जा बनाया गया। इसके लिए तीन स्थानों पर स्टाल लगे थे।

Kisan Andolan: Pizza, Panipuri and Jalebi Distributed to Farmers at Kundli Border
कुंडली बॉर्डर पर लंगर सेवा। - फोटो : अमर उजाला

बुजुर्ग किसानों को पिज्जा के साथ काफी व गर्म चाय परोसी गई तो युवाओं ने कोल्ड ड्रिंक्स के साथ पिज्जा का आनंद लिया। वहीं गाजर का हलवा व जलेबी के लंगर भी लगे थे। देसी घी की टिक्की के साथ ही मंगलवार को गोलगप्पे भी बनाकर खिलाए गए। बूंदाबांदी में गर्म खाद्य पदार्थ सभी ने पसंद किए। बुजुर्ग किसानों को दूध में शहद व देशी घी डालकर पिलाया जा रहा है। जिससे उनके शरीर को गर्म रखा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan: Pizza, Panipuri and Jalebi Distributed to Farmers at Kundli Border
- फोटो : अमर उजाला

किसान के लिए पिज्जा का लंगर लगा है, जिसमें सुबह से ही पिज्जा खिलाया जा रहा है। करीब दस हजार से अधिक किसानों व अन्य लोगों को पिज्जा खिलाया गया है। किसान अपनी मांगों को पूरा कराकर ही जाएंगे। तब तक किसानों के लिए लंगर चलता रहेगा।  - सतनाम सिंह, रोपड़, पंजाब।
 

विज्ञापन
Kisan Andolan: Pizza, Panipuri and Jalebi Distributed to Farmers at Kundli Border
- फोटो : अमर उजाला

किसानों का लंगर लगातार जारी रहेगा। मौसम के अनुसार लंगर की सेवा चलाई जा रही है। कोई भी लंगर में आकर लंगर छक सकता है। किसानों की सेवा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बारिश के बीच भी लंगर सेवा को पूरी तरह सुचारू रखा जाएगा। - रामदास, पंजाब।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed