फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा के कार्यक्रमों में हंगामा, नेताओं को बनाया बंधक, कई स्थानों पर पेट्रोल पंप व टावर ठप, तस्वीरों में देखें- किसानों का रोष

Fri, 25 Dec 2020 09:27 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Ruckus During Atal Bihari Vajpayee Jayanti Program In Punjab, Farmers Protests at Many Places
भाजपा के कार्यक्रमों का किसानों ने किया विरोध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा को कई जगह किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वहीं लुधियाना में किसानों ने पेट्रोल पंपों के बाहर धरना दिया। गढ़शंकर में अन्नदाताओं ने निजी कंपनी के टावर की बिजली काट दी। जालंधर में भाजपा नेताओं को किसानों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। आइए तस्वीरों में देखें किसानों का विरोध प्रदर्शन...

Kisan Andolan: Ruckus During Atal Bihari Vajpayee Jayanti Program In Punjab, Farmers Protests at Many Places
मुक्तसर में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी भनक लगते ही किसान प्रदर्शन करने जा पहुंचे। तब तक भाजपा का कार्यक्रम संपंन हो चुका था। अधिकतर नेता व कार्यकर्ता पहले ही जा चुके थे। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस की सुरक्षा में वहां से निकाला गया। भड़के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।किसानों के आने की सूचना पर होटल के आसपास काफी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल और थाना सदर प्रभारी प्रेमनाथ खुद मौके पर मौजूद रहे। बाद में किसानों ने शहर में रोष मार्च निकाला। उधर, विकास मिशन ने शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन के ओपन एयर थियेटर में दिल्ली संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसानों की याद में शोक सभा का आयोजन किया। मिशन के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाई और दो मिनट मौन धारण कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
 

Kisan Andolan: Ruckus During Atal Bihari Vajpayee Jayanti Program In Punjab, Farmers Protests at Many Places
बठिंडा में किसान को कुर्सी तोड़ने से रोकते हुए डीएसपी सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना में किसानों ने घेरे पेट्रोल पंप
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लुधियाना में किसान यूनियन ने निजी पेट्रोल पंपों के बाहर धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पेट्रोल पंप को बंद रखा गया। शुक्रवार सुबह किसान नेता सबसे पहले बस्ती जोधेवाल स्थित निजी कंपनी के पेट्रोल पंप के बाहर धरना शुरू किया। जैसे पुलिस को इस धरने का पता चला सुरक्षा बढ़ा दी गई। दोपहर तक किसान नेता पेट्रोल पंप के बाहर धरने पर डटे रहे। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। वहीं किसान नेताओं ने दुगरी स्थित निजी कंपनी के पेट्रोल पंप के बाहर धरना दिया। इस दौरान किसी को पेट्रोल नहीं डलवाने दिया गया। 

गढ़शंकर में टावर किए ठप 
किसान संयुक्त र्मोचा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने जनवादी स्त्री सभा की प्रादेशिक उपाध्यक्ष सुभाष मट्टू के नेतृत्व में शुक्रवार को बोड़ा व रामपुर बिल्ड़ों में एक टेलीकॉम कंपनी के टावर की बिजली सप्लाई काट दी। इस दौरान मट्टू ने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं किए जाएंगे, तब तक टावर नहीं चलने दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan: Ruckus During Atal Bihari Vajpayee Jayanti Program In Punjab, Farmers Protests at Many Places
जालंधर में पूर्व मंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रास्ता बदलकर कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री 
होशियारपुर के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने होशियारपुर आए। किसानों के प्रदर्शन के कारण न सिर्फ उन्हें रास्ता बदलना पड़ा बल्कि वे छिप छिपाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। किसानों की योजना शास्त्री मार्केट स्थित जिला भाजपा दफ्तर का घेराव करने की थी। जब पता चला कि कार्यक्रम दूसरी जगह है तो उन्होंने शहर में मार्च निकाला और समारोह स्थल की तरफ निकले। कार्यक्रम स्थल के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह महल ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए। 

यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास

विज्ञापन
Kisan Andolan: Ruckus During Atal Bihari Vajpayee Jayanti Program In Punjab, Farmers Protests at Many Places
टोल प्लाजा पर फेडरेशन ऑफ आढ़ती ऐसोसिएशन का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

'तीनों कानून वापस लेने पर ही खत्म होगा आंदोलन’
जलालाबाद के गांव माहमूजोइयां टोल प्लाजा पर आढ़तियों ने फेडरेशन ऑफ आढ़ती ऐसोसिएशन के प्रधान चंद्र प्रकाश की अगुवाई में किसानों के समर्थन में धरना दिया। फेडरेशन के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के संघर्ष को अनदेखा कर बड़ी गलती कर रही है। एक महीने से किसान दिल्ली बार्डरों पर धरना लगाकर बैठे हैं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार किसानों के हक की बात करने की बजाय इनके लाभ गिना रही है। तीनों कानून किसी भी पक्ष से किसानों के हक में नहीं हैं। आंदोलन अब कृषि कानूनों के वापस लिए जाने पर ही खत्म होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed