सब्सक्राइब करें

Bhagwant Mann Marriage: पहली पत्नी से भगवंत मान को क्यों होना पड़ा अलग? अब कहां रहता है परिवार, जानें सब कुछ

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jul 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
Know about reason behind Punjab CM Bhagwant Mann's divorce
अपने परिवार के साथ भगंवत मान की पुरानी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। गुरुवार को चंडीगढ़ में वे डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। शादी समारोह का कार्यक्रम उनके आवास में होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस मौके पर शिरकत करेंगे। भगवंत मान ने पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से की थी। वह अब अमेरिका में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। आइए जानते हैं कि सीएम भगवंत मान को क्यों लेना पड़ा था तलाक।



भगवंत मान ने जब मुख्यमंत्री के रूप में शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ ली थी, तब दो चेहरों की चर्चा खूब थी। ये दो चेहरे थे भगंवत मान के बेटा और बेटी के। दोनों शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका से पहुंचे थे। पिता भगवंत मान से सात साल बाद दोनों की मुलाकात हुई थी।

Trending Videos
Know about reason behind Punjab CM Bhagwant Mann's divorce
भगवंत मान के बेटा और बेटी। - फोटो : अमर उजाला

भगवंत मान के बेटे दिलशान मान की उम्र 17 साल और बेटी सीरत कौर मान 21 साल की हैं। दोनों अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने 2015 में तलाक लिया था। तब से इंद्रप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में भगंवत मान ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर संगरूर से चुनाव जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about reason behind Punjab CM Bhagwant Mann's divorce
सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI

भगवंत मान ने जब पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, उस समय उनकी पहली पत्नी ने भी उनका पूरा साथ दिया था। उनके लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने भी कई रैलियां की थी। चुनाव प्रचार के दौरान इंद्रप्रीत के प्रभावी भाषणों की खूब चर्चा होती थी। उस दौर में तो यहां तक कहा जाता था कि अगर इंद्रप्रीत को आप विधानसभा चुनाव में टिकट दे देती है तो वो बड़ी आसानी से चुनाव जीत सकती हैं। 

Know about reason behind Punjab CM Bhagwant Mann's divorce
सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

सासंद बनने के एक साल बाद ही डाली तलाक की अर्जी
20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी। दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे। 

विज्ञापन
Know about reason behind Punjab CM Bhagwant Mann's divorce
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : instagram/bhagwantmann1/

भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, 'जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।' भगवंत मान का राजनीति में कद बढ़ता गया है। 2019 में दूसरी बार मान लोकसभा सांसद बने। अब पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री बने हैं। इसके बाद भी परिवार के दूर होने की कसक आज भी उनके दिल में है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि राजनीति की वजह से मैंने अपने बच्चों परिवार को खो दिया। वो अब अमेरिकी नागरिक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed