फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two accused arrested with weapons in Jalandhar

गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन: दो आरोपियों को हथियारों के साथ दबोचा, सीआईए ने की कार्रवाई

Wed, 12 Aug 2026 04:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

जालंधर में पुलिस ने दो युवकों को हथियारों के साथ पकड़ा है। सीआईए ने ये कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Two accused arrested with weapons in Jalandhar
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गैंगस्टरन टी-वार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। 
विज्ञापन




सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार, सीआईए स्टाफ की टीम ने जीवन उर्फ अमन पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी मकान नंबर 852, फेस-1, एकता नगर, सागर मीट शॉप के नजदीक, रामामंडी, जालंधर तथा दर्शन लाल उर्फ लक्की पुत्र सरदारी लाल, निवासी मकान नंबर 49/1, न्यू संत नगर, मंगू बस्ती, थाना डिवीजन नंबर 5, जालंधर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


दोनों के कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर सहित चार जिंदा राउंड बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना रामामंडी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि हथियार कहां से आए और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जीवन उर्फ अमन के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। वहीं, दर्शन लाल उर्फ लक्की के खिलाफ पहले कई केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से हथियारों की सप्लाई और उनके अन्य आपराधिक संपर्कों से जुड़ी अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed