फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातृभूमि की रक्षा में बेटा हुआ शहीद, वृद्ध माता-पिता ने सैल्यूट कर दी आखिरी विदाई, देखें- तस्वीरें

Thu, 09 Jul 2020 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jul 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Last Rites Of Martyr Rajwinder singh In Patiala of Punjab
शहीद बेटे को सैल्यूट करते माता-पिता।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में देश की रक्षा में शहीद हुए नायक राजविंदर सिंह (29) का अंतिम संस्कार बुधवार को समाना नजदीकी पैतृक गांव दोदड़ा में नम आंखों साथ किया गया। इस मौके पर गांव देश भक्ति के रंग में रंगा गया। शहीद को अंतिम विदाई देते हुए सभी की आंखें नम थीं और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। 

Last Rites Of Martyr Rajwinder singh In Patiala of Punjab

पिता अवतार सिंह, माता महिंदर कौर और बड़े भाई बलवंत सिंह ने शहीद को सैल्यूट कर सलामी दी। इस दौरान शहीद राजविंदर सिंह अमर रहे के नारे लगे। इससे पहले बुधवार सुबह सेना के विशेष जहाज के जरिये नायक राजविंदर सिंह का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ लाया गया। यहां से सड़क रास्ते से पटियाला के मिलिट्री स्टेशन लाया गया और एक बड़े काफिले में फिर गांव दोदड़ा पहुंचा। 

Last Rites Of Martyr Rajwinder singh In Patiala of Punjab
शहीद नायक राजविंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

पूरे सरकारी व सैन्य सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ नायक राजविंदर सिंह को मुखाग्नि दी गई। शहीद के अंतिम संस्कार में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर की ओर से एसडीएम नाभा काला राम कांसल शामिल हुए और वहीं सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से शुतराणा के विधायक निर्मल सिंह ने शहीद को श्रद्धा के फूल भेंट किए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Last Rites Of Martyr Rajwinder singh In Patiala of Punjab
तिरंगे को शहीद की मां को सौंपते सेना के अधिकारी।

इससे पहले भारतीय फौज के बिगलर ने मातमी धुन बजाई और जवानों ने हथियार उल्टे करके गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए फायर कर शहीद को आखिरी सलामी दी। पटियाला मिलिट्री स्टेशन के कमांडर ब्रिगेडियर प्रताप सिंह राणावत ने शहीद के ताबूत पर लिपटा तिरंगा शहीद की माता महिंदर कौर व पिता अवतार सिंह को सौंप कर सैल्यूट किया। 

विज्ञापन
Last Rites Of Martyr Rajwinder singh In Patiala of Punjab
शहीद को सलामी देते हुए जवान।

गौरतलब है कि नायक राजविंदर सिंह भारतीय फौज में 24 मार्च 2011 में भर्ती हुए थे। फौज के सबसे ज्यादा शारीरिक व मानसिक तौर पर फिट सिपाहियों के यूनिट घातक प्लाटून में शानदार सेवाएं निभाने बाद राजविंदर सिंह ने अपनी इच्छा से 53 राष्ट्रीय राइफल्स के काउंटर टेरररिस्ट ऑपरेशन में पोस्टिंग कराई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed