{"_id":"5e3916048ebc3ee5b571954b","slug":"locust-attack-in-punjab-high-alert-in-indo-pak-border-near-villages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का नया 'हमला', पंजाब के किसानों में मचा हड़कंप, सीमा से सटे जिले हाई अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का नया 'हमला', पंजाब के किसानों में मचा हड़कंप, सीमा से सटे जिले हाई अलर्ट पर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टिड्डी हमले से बचाव करती टीमें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान से उड़कर आई टिड्डियों ने पंजाब के किसानों में हड़कंप मचा दिया है, जिसके चलते सरहद से सटे जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
2 of 5
टिड्डी हमले से बचाव करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
राज्य कृषि विभाग के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार ऐरी ने कहा कि राजस्थान में टिड्डी दल के हमले को देखते हुए पंजाब की अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमा के साथ लगते जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और श्री मुक्तसर साहिब को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। 2 फरवरी को रात 8 बजे उन्हें फाजिल्का के नजदीक टिड्डी दल के आने की सूचना मिली।
3 of 5
टिड्डी हमला
- फोटो : अमर उजाला
इस सूचना को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विश्वजीत खन्ना तथा सचिव काहन सिंह पन्नू के ध्यान में लाकर वे फाजिल्का के लिए रवाना हो गए। ऐरी बाद दोपहर जिला उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देर रात ही उन्होंने फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट के अधिकारियों से बैठक करके चार टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टिड्डी हमला
- फोटो : अमर उजाला
चारों टीमें रूपनगर और बारेका के बॉर्डर के साथ लगते एरिया में पहुंच गई। इन टीमों की देख रेख में ही पाकिस्तानी सीमा के साथ लगते लगभग 3 किलोमीटर लंबे क्षेत्रफल के पेड़ों पर बैठे टिड्डियों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई। इस काम के लिए 4 बूम स्प्रेयर, 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और लगभग 15 किसानों के स्प्रे पंपों को शामिल किया गया। इसमें विभाग द्वारा अपेक्षित कीटनाशक मुफ्त मुहैया करवाई गई।
विज्ञापन
5 of 5
टिड्डी हमला
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यह टिड्डी मार ऑपरेशन रात 10 बजे से रात ढाई बजे तक और फिर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चलाया गया। उन्होंने टीमों को सख्त निर्देश दिए कि पाकिस्तान के बॉर्डर के साथ लगते गांवों में लगातार निगरानी रखी जाए। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश पर न जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।