{"_id":"6a97e0c93823fc90f40af977","slug":"video-clash-between-two-groups-in-jaito-youth-injured-in-firing-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैतो में दो गुटों की भिड़ंत, गोली चलने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो में दो गुटों की भिड़ंत, गोली चलने से युवक घायल
फरीदकोट के जैतो स्थित अंबेडकर नगर में मंगलवार रात दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जैतो निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक का आपराधिक पृष्ठभूमि वाले जैतो निवासी गगनी के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि गगनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की, जिसमें गोली अभिषेक को लग गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी गगनी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, नशा तस्करी सहित गंभीर धाराओं के तहत छह मामले दर्ज हैं। पुलिस घायल के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।