{"_id":"5fbe0335651ac57070440e8f","slug":"many-reveals-by-neighbors-about-the-family-in-four-people-murder-case-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस बिल्डर ने अपने परिवार के चार लोगों को मार डाला, उस पर पड़ोसियों का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस बिल्डर ने अपने परिवार के चार लोगों को मार डाला, उस पर पड़ोसियों का चौंकाने वाला खुलासा
वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Nov 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना में खौफनाक वारदात।
Link Copied
पंजाब के लुधियाना में अपने परिवार के चार सदस्यों को कुल्हाड़ी से काटने वाले बिल्डर राजीव सुंडा को लेकर पड़ोसियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हालांकि इस खौफनाक वारदात से हर कोई हैरान है कि आखिरकार कैसे एक व्यक्ति अपने परिवार के चार लोगों को दर्दनाक मौत दे सकता है। आरोपी ने बेरहमी से अपनी पत्नी, बेटा-बहू और 13 साल के मासूम को काट डाला और वारदात के बाद फरार भी हो गया।
Trending Videos
2 of 5
मृतका सुनीता की फाइल फोटो।
सुंडा परिवार के बारे में उनके पड़ोसियों को ज्यादा जानकारी नहीं थी। पड़ोसियों के मुताबिक राजीव सुंडा व उनका बेटा आशीष आसपास के लोगों के साथ सिर्फ नमस्ते तक ही सीमित थे। यहां तक उनके रिश्तेदार भी उनसे दूर हो चुके थे। आरोपी राजीव की अपनी सगी बहनों से 10 साल से बोलचाल तक नहीं है। मंगलवार को घटनास्थल पर आने के बाद वह चुपचाप लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी राजीव सुंडा।
पड़ोसी राजीव विज बताते है कि मंगलवार की सुबह वह लगभग 6.32 मिनट पर अपने घर से बाहर निकले थे। उस समय उन्होंने राजीव सुंडा के घर के बाहर बहू के भाई गौरव गुलाटी और पिता अशोक गुलाटी को खड़े देखा था। उन्होंने उसे आवाज दी, वह जब सुंडा के घर तक पहुंचे तो देखा कि आरोपी राजीव के बेटे आशीष का शव बाहर पड़ा था।
4 of 5
बेटा आशीष और पुत्रवधु गरिमा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी राजीव की पत्नी सुनीता, बहू गरिमा और पोते सुचेत के शव कमरे में पड़े थे। राजीव विज के अनुसार गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री होता था, उस समय आशीष गर्म टोपी पहन कर घूमता था। उन्हें पता चला है कि आरोपी राजीव ने अपने बेटे की शादी भी इसी शर्त पर की थी कि उनका बेटा या बहू कभी रात को बाहर नहीं रहेंगे।
पड़ोस के लोग बताते हैं कि राजीव सुंडा का परिवार खुद तो घर से बाहर नहीं निकलता था और बच्चे को भी घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। आसपास के बच्चों को भी सुचेत के बारे में कुछ पता नहीं था। सुचेत कौन से स्कूल पढ़ता है, किसी को कुछ नहीं मालूम था। सुचेत को परिवार वाले खुद स्कूल छोड़ने जाते और खुद ही लेने जाते थे। लॉकडाउन में एक दिन ही वह इलाके के लोगों को नजर आया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।