{"_id":"6a20cb41dc31feca610554ea","slug":"panchkula-two-injured-in-firing-outside-sector-5-club-two-shooters-arrested-in-police-encounter-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में क्लब के बाहर फायरिंग: भाजपा पार्षद के देवर समेत दो घायल, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शूटर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में क्लब के बाहर फायरिंग: भाजपा पार्षद के देवर समेत दो घायल, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शूटर पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
सार
हमलावरों ने क्लब से बाहर निकल रहे व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिससे दो लोग घायल हो गए। वारदात के बाद फरार हो रहे दोनों आरोपियों को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने पीछा कर रामगढ़ क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
demo
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर बुधवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से शहर में सनसनी फैल गई।
Trending Videos
हमलावरों ने क्लब से बाहर निकल रहे व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिससे दो लोग घायल हो गए। वारदात के बाद फरार हो रहे दोनों आरोपियों को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने पीछा कर रामगढ़ क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-5 स्थित एक क्लब से रतन लुबाना बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर करीब 10 से 12 राउंड फायर किए गए। जान बचाने के लिए दोनों व्यक्ति भागने लगे, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग में रतन लुबाना के पेट में गोली लगी, जबकि दूसरे व्यक्ति के कंधे में गोली लगने की सूचना है। दोनों घायलों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुचाया गया। दूसरे व्यक्ति के कंधे में गोली लगीं है। दोनों प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है।
भाजपा पार्षद का देवर है लुबाना
रतन लुबाना भाजपा पार्षद परमजीत कौर के देवर हैं। वे मई 2026 में हुए पंचकूला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर जीत दर्ज कर पार्षद बनी हैं।वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया और जिले की सभी क्राइम ब्रांच टीमों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत बाइक पर सवार होकर भाग आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते हुए पुलिस टीमों ने रामगढ़ के निकट आरोपियों को रोकने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद आरोपियों ने क्राइम ब्रांच की टीमों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई और क्रॉस फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत (18 वर्ष), निवासी होशियारपुर (पंजाब) और जसविंदर, निवासी जगराओं (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दोनों शूटर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजह, संभावित गैंगवार तथा अन्य आपराधिक कड़ियों की जांच की जा रही है। उधर, सेक्टर-5 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।