{"_id":"6a2102734c1969771303b543","slug":"mp-news-congress-mla-yogendra-baba-car-bursts-into-flames-after-crashing-into-school-boundary-wall-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिवनी-जबलपुर मार्ग पर कांग्रेस विधायक की कार में लगी आग, हादसे के बाद गाड़ी हुई लॉक; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिवनी-जबलपुर मार्ग पर कांग्रेस विधायक की कार में लगी आग, हादसे के बाद गाड़ी हुई लॉक; ऐसे बची जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: Dinesh Sharma
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार
सिवनी-जबलपुर मार्ग पर सड़क पर अचानक गाय आ जाने से लखनादौन कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्री वॉल से टकरा गई और उसमें आग लग गई। कार अंदर से लॉक हो गई थी।
विधायक की कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा गुरुवार को एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सिवनी-जबलपुर मार्ग पर उनकी कार सड़क किनारे एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में विधायक सुरक्षित हैं, जबकि चालक और गनमैन घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई।
ये भी पढ़ें- कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान के हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भांजी की शादी के लिए लौट रहे थे
विज्ञापन
टकराते ही लगी आग
टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई और कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। हादसे के दौरान कार अंदर से लॉक हो गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए विधायक, गनमैन और चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अस्पताल में भर्ती
हादसे में चालक अनु और गनमैन राजू धुर्वे घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक को भी एहतियातन चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हादसे के वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर अचानक गाय का आना बताया जा रहा है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X