फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक की बर्बरता में शहीद हुए परमजीत की पत्नी ने कहा कुछ ऐसा, गर्व होगा

Thu, 04 May 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Thu, 04 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
martyred in poonch jco paramjit singh wife want to take revenge of husband murder
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
जम्मू कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तान की बर्बरता में शहीद हुए परमजीत सिंह की पत्नी ने ऐसी बात कह दी, जानकर आपको गर्व महसूस होगा।
martyred in poonch jco paramjit singh wife want to take revenge of husband murder
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
ये कहना है शहीद परमजीत सिंह की पत्नी का। पति के अंतिम संस्कार के समय उन्होंने कहा कि पति की शहादत पर नाज, लेकिन इसका बदला चाहती हूं। अगर सरकार पाकिस्तान को सबक नहीं सिखा सकती तो मुझे पति की हत्या का बदला लेने की इजाजत दे। सरकार ने एक बार कहा था कि अगर पाकिस्तान हमारे एक सैनिक की हत्या करता है या उसका सर काटता है तो दुश्मन के 10 सैनिकों को इसका बदला चुकाना होगा, लेकिन आज क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी तो बिल्कुल चुप बैठे हैं, अब क्या कर लिया उन्होंने पाकिस्तान का।
martyred in poonch jco paramjit singh wife want to take revenge of husband murder
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
जम्मू-कश्मीर में शहीद तरनतारन जिले के गांव वईपुई निवासी नायब सूबेदार परमजीत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके बेटे साहिलदीप सिंह ने मुखाग्नि दी। 42 वर्षीय परमजीत सिंह सेना की 22वीं सिख इंफैंट्री में थे। वे अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। 17 वर्षीय बड़ी बेटी सिमरनदीप कौर मैट्रिक, 13 वर्षीय बेटी खुशदीप कौर और 10 वर्षीय बेटा साहिलदीप सिंह श्री गोइंदवाल साहिब में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
martyred in poonch jco paramjit singh wife want to take revenge of husband murder
जवानों के शव के साथ बर्बरता
वहीं शहीद के भाई रंजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार को हर शहीद की शहादत का हिसाब देना होगा। हर बार मात्र वोट की राजनीति करने वाले नेता ही वीर जवानों के इस हश्र के जिम्मेदार हैं। सरकार को एक के बदले पाकिस्तानी सैनिकों के 10 सिर लाने चाहिए। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति और ‘नायब सूबेदार परमजीत सिंह अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा।

 
विज्ञापन
martyred in poonch jco paramjit singh wife want to take revenge of husband murder
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
शहीद परमजीत के गांव वालों ने मांग की कि जैसे सरबजीत सिंह कि परिजनों को सरकार ने एक करोड़ की आर्थिक सहायता दीं थी, उसी प्रकार शहीद परमजीत सिंह के परिजनों को भी एक करोड़ की सहायता राशि बतौर मुआवजा प्रदान की जाए।  सरकार शहीद के बच्चों की शिक्षा और परवरिश की सारी जिमेदारी उठाए। इतना ही नहीं गांव में शहीद परमजीत सिंह के नाम पर स्टेडियम का निर्माण भी कराया जाना चाहिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed