फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: ये शिमला नहीं दिल्ली एनसीआर है, सड़क-घर और खेत हर जगह फैली बर्फ जैसी चादर

Thu, 16 Jan 2020 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Massive hailstorm with rain at Gohana of Haryana
Massive hailstorm - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को पहाड़ों की बर्फबारी जैसा नजारा देखने को मिला। सड़क से लेकर खेत और पार्क हर जगह सफेद चादर से लिपटी हुई थी। शिमला की तरह ही बर्फ चारों तरफ फैली थी। दरअसल, दिल्ली से सटे सोनीपत जिले के गोहाना में गुरुवार को जमकर ओलावृष्टि हुई।ओलावृष्टि के चलते खेतों में सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि व बारिश से फसलों में नुकसान हुआ है। खासकर सब्जी व सरसों की फसल बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।

Massive hailstorm with rain at Gohana of Haryana
गोहाना की सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर। - फोटो : अमर उजाला

ओलावृष्टि से सड़कों पर डेढ़ से दो इंच बर्फ की चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से जिले की सड़कों पर पहाड़ों की बर्फबारी जैसा नजारा देखने को मिला। ओलावृष्टि रुकने के बाद लोगों को राहत मिली। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।

Massive hailstorm with rain at Gohana of Haryana

गुरुवार दोपहर को आसमान में बादल छा गए। उसके बाद बूंदाबांदी के साथ करीब 10 से 15 मिनट तक लगातार ओलावृष्टि होती रही। ओलावृष्टि से  सरसों व सब्जी की फसल के नुकसान की आशंका है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इतना ओला पड़ता नहीं देखा है। वहीं सोनीपत शहर और आसपास सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Massive hailstorm with rain at Gohana of Haryana

दिन भर करीब 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों ने देर रात तक बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। सोनीपत के दर्जन भर गांवों ओलावृष्टि हुई है। इनमें बिधल, पिनाना, मोहाना, जाजी, भटगांव, लुहारी टिब्बा के साथ ही भैंसवाल, जसराणा, आवंली, सरगथल, लाठजौली, पुगथला, बजाना, तेवड़ी व दूभेटा गांव शामिल हैं। कुछ गांवों में हल्की ओलावृष्टि हुई है। वही बर्फ की सफेद चादर देख बच्चे बेहद खुश नजर आएं तो वहीं युवा इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे।

विज्ञापन
Massive hailstorm with rain at Gohana of Haryana

कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत      02 एमएम
गोहाना        03 एमएम
गन्नौर        03 एमएम
खरखौदा      01 एमएम

जिले में गुरुवार को बूंदाबांदी के साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन किया जाएगा। इसके लिए किसान अपने नुकसान के बारे में अवगत करा सकते हैं।  - डॉ.अनिल सहरावत, उपनिदेशक, कृषि विभाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed