{"_id":"4b161f173476ab067cfa0aab515e58fb","slug":"met-with-japneet-kaur-climbed-europe-s-highest-peak-mount-elbrus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माउंट एल्ब्रस जीती, अब एवरेस्ट फतेह करने जाएगी ये बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एल्ब्रस जीती, अब एवरेस्ट फतेह करने जाएगी ये बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 29 Sep 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
माउंट एल्ब्रस जीती, अब एवरेस्ट फतेह करने जाएगी ये बेटी
1 of 5
Link Copied
यूरोप की सबसे ऊंची फतेह कर लौटी ये होनहार बेटी अब माउंट एवरेस्ट फतेह करने में जुट गई है। मिलिए तस्वीरों में। सेक्टर-68 निवासी जपनीत कौर ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अलब्रस फतेह की थी। जोकि 5642 मीटर ऊंची है। माउंट अलब्रस पर चढ़ने का कार्यक्रम उसका निजी था। जपनीत पांच सितंबर को यहां से मास्को के लिए रवाना हुईं थीं। थोड़ी तैयारी के बाद दस सितंबर को वह अपने गाइड के साथ बेस कैंप से चोटी के लिए रवाना हुई।
Trending Videos
माउंट एल्ब्रस जीती, अब एवरेस्ट फतेह करने जाएगी ये बेटी
2 of 5
जपनीत कौर के साथ में कुछ और पर्वतारोही भी थे। पर बर्फबारी शुरू हो गई, ठंड काफी बढ़ गई और दिखाई देना बंद हो गया। जिसके चलते सभी वापस बेस कैंप लौट आए। पंद्रह सितंबर को जपनीत फिर बेस कैंप से चोटी के लिए रवाना हुई। चोटी पर पहुंच कर जपनीत ने राष्ट्रध्वज और महिला सशक्तीकरण का ध्वज फहराया। उनकी उपलब्धि पर अपनी बेटी जपनीत के लिए शहर ने भी उनके लौटने पर उसके स्वागत में अपनी बाहें फैला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
माउंट एल्ब्रस जीती, अब एवरेस्ट फतेह करने जाएगी ये बेटी
3 of 5
रविवार को मोहाली पहुंची जपनीत का कई जगह सम्मान किया गया। मुख्य समागम गुरुद्वारा अंब साहिब में हुआ। जहां जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया समेत तमाम लोगों ने जपनीत को सम्मानित किया। रामूवालिया ने जपनीत को एक लाख रुपये देने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि वह सरकार से भी ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता दिलवाएंगी। जपनीत ने कहा कि अब उसकी नजरें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह करने पर हैं।
माउंट एल्ब्रस जीती, अब एवरेस्ट फतेह करने जाएगी ये बेटी
4 of 5
अप्रैल 2016 में माउंट एवरेस्ट जाने वाले दल में उसका चयन हो चुका है। लेकिन वहां जाने पर 20-25 लाख रुपये का खर्च आता है। रामूवालिया ने भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करेंगी। इस मौके पर जपनीत के पिता बलजीत सिंह धनोआ ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई। समागम में लेबरफेड के उप चेयरमैन परविंदर सोहाना, पार्षद सुरिंदर सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परम सिंह, संत सिंह सोहाना, यूथ क्लब तालमेल कमेटी के प्रधान हरदीप सिंह बठलाना, जिला भाजपा प्रधान सुखविंदर गोल्डी, सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
माउंट एल्ब्रस जीती, अब एवरेस्ट फतेह करने जाएगी ये बेटी
5 of 5
फेज आठ स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब में एसपी सिटी आशीष कपूर ने जपनीत कौर को सम्मानित किया। उनके साथ पार्षद कमलजीत सिंह रूबी, जसविंदर विर्क, गुरुद्वारे के मैनेजर जोगा सिंह भी थे। सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा भी जपनीत को सम्मानित किया गया। वहीं, गुरुद्वारा फेज-11 कमेटी के प्रधान बलवीर सिंह खालसा और समाजसेवी अमर सिंह रंधावा की ओर से जपनीत कौर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमनदीप सिंह अबियाणा, पार्षद अमरीक सिंह तहसीलदार और जीएस मोजेवाल भी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।