सब्सक्राइब करें

दुनिया से जुड़ेगा पंजाब का 'मिनी श्रीलंका', आजादी के बाद 20 गांवों को सरकार ने दिया ये खास तोहफा

संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mini Sri Lanka Of Punjab Will Connect With The world Through Bridge
दुनिया से जुड़ेगा पंजाब का 'मिनी श्रीलंका'। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के कपूरथला में एक जगह की पहचान 'मिनी श्रीलंका' के रूप में है। आजादी के बाद से ही इस इलाके के दर्जनों गांव मुख्य भूभाग से कटे थे। यही वजह है कि इस इलाके की पहचान पंजाब में 'मिनी श्रीलंका' के तौर पर है। अब आजादी के बाद से टापूनुमा जगह पर जिंदगी जीने वाले मंड इलाके के 20 गांवों के हजारों लोगों को अब किश्ती का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। 

Trending Videos
Mini Sri Lanka Of Punjab Will Connect With The world Through Bridge
स्थायी पुल निर्माण की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिछले साल श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार ने ब्यास नदी से घिरे इन गांवों को अस्थायी प्लाटून पुल की जगह स्थायी पुल बनाने की घोषणा की थी, जो अब पूरी हो गई है। अब इन गांवों के बाशिंदों को किश्ती के सहारे जीवन व्यतीत नहीं करना पड़ेगा। पुल का निर्माण पूरा होने पर 23 दिसंबर को इसे जनता के लिए समर्पित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mini Sri Lanka Of Punjab Will Connect With The world Through Bridge
बरसात के दिनों लोगों का करना पड़ता था पलायन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुल्तानपुर लोधी के मंड इलाके के गांव बाऊपुर जदीद से लखवरियाह समेत करीब 20 टापूनुमा गांवों की दशकों पुरानी मांग 23 दिसंबर को हकीकत बनने जा रही है। जिससे इन गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में ब्यास नदी के ऊपर गांव बाऊपुर जदीद से लखवरियाह सड़क पर बने स्थायी पुल का उद्घाटन 23 दिसंबर को 11 बजे होगा। हालांकि उद्घाटन कौन करेगा, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। 
 

Mini Sri Lanka Of Punjab Will Connect With The world Through Bridge
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी पहल से ही लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। 180 मीटर लंबे पुल पर 11 करोड़ 19 लाख 5 हजार रुपये की लागत आई है। इस पुल के बनने से पहले यहां प्लाटून पुल था, जो गांव बाऊपुर जदीद, रामपुर गोरा, मेहमदाबाद, भैनी कादर, भैनी बहादुर, शेरपुर डोगरा, आलमखान वाला, मंड ढूंडे, मंड गुरपुर, मंड किशनपुर घढ़का, माही मंड बंधु जदीद, मंड भीम जदीद, मंड बंधु भीम, मंड भीम जदीद, मंड बंधु कदीम, मंड हंगूरे, किशनपु घड़ूका सहित कई गांवों को जोड़ता था। 

विज्ञापन
Mini Sri Lanka Of Punjab Will Connect With The world Through Bridge
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हर साल बरसात से पहले तीन माह के लिए यह प्लाटून पुल खोलना पड़ता था, जिससे लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता और किश्ती के सहारे उन्हें तीन माह तक जिंदगी गुजारनी पड़ती थी। यह पूरा इलाके बारिश के दिनों पंजाब के बाकी इलाके से बिल्कुल कट जाता था। लेकिन स्थायी पुल के बन जाने से अब 12 महीनों लोगों का संपर्क प्रदेश के अन्य इलाकों से बना रहेगा।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed