फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohali Jhula Accident: 3 सेकेंड में 50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, मच गई चीख पुकार और भगदड़, यह वजह आई सामने

Mon, 05 Sep 2022 08:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 08:47 AM IST
विज्ञापन
10 Injured in swing break in Mohali of Punjab
मोहाली में टूटा झूला। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मोहाली में झूला टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। झूला महज तीन सेकेंड में  50 फुट की उंचाई से नीचे गिरा। इसमें 30 लोग सवार थे। सभी लोगों को चोट आई है। इनमें से 13 लोग गंभीर घायल हैं। सभी को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दरअसल, मोहाली के फेज-आठ दशहरा मैदान में मेला चल रहा है। यहां ड्रॉप टावर झूले के हाइड्रोलिक का तार टूटने से नीचे गिरा है। 

10 Injured in swing break in Mohali of Punjab
झूला टूटने से 10 लोग घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह खामी प्राथमिक जांच में निकल कर सामने आई है लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, इस हादसे ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले के आयोजन की मंजूरी देने के बाद यह देखना तक मुनासिब नहीं समझा कि सुरक्षा से संबंधित इंतजाम पूरे हैं या नहीं। 

10 Injured in swing break in Mohali of Punjab
घायलों को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ड्रॉप टॉवर झूला दुनिया में खतरनाक माना जाता है। ऐसे में इस झूले का संचालन करने के लिए सख्त मानक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दशहरा मैदान में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई प्रबंध नहीं था। यही कारण है कि हादसे के बाद लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक की लोगों को सुविधा नहीं मिली। आपातकालीन नंबर भी डिसप्ले नहीं किए गए थे। प्राथमिक उपचार की भी सुविधा नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
10 Injured in swing break in Mohali of Punjab
चोटिल महिला को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पार्किंग का नहीं था प्रबंधन, पुलिस की गाड़ी 15 मिनट में पहुंची
रविंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ मेले में आए थे। आयोजन स्थल पर पार्किंग का सही इंतजाम नहीं था। पुलिस की गाड़ी को ही मौके पर पहुंचने पर 15 मिनट लग गए। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो लोग उलझ गए। लोगों का कहना था कि वह पुलिस कंट्रोल रूम में लगातार फोन कर रहे थे लेकिन आपने आने में देरी कर दी। पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से शांत किया। 

विज्ञापन
10 Injured in swing break in Mohali of Punjab
हादसे में घायल लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मैदान में एक भी फायर गाड़ी नहीं थी
दशहरा मैदान में आगजनी की घटना से निपटने के लिए एक भी दमकल विभाग की गाड़ी नहीं थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रशासन ने मेले की मंजूरी देने के बाद चेक भी किया था कि वहां पर इंतजाम पूरे हैं या नहीं। हालांकि जिला प्रशासन ने हादसे की जांच का आदेश दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed