सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बेटी पैदा होने की खबर सुनते ही मां ने दम तोड़ा

ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 22 Aug 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
mother shocked to hear news about death daughter
बेटी पैदा होने की खबर मिलते ही मां की रुक गई सांसें - फोटो : Amar ujala
बेटी पैदा होने की ख़बर मिलते ही मां बेहोश हो गई और कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया। ये देखकर डॉक्टर्स हैरान रह गए। जानिए पूरा मामला।
Trending Videos
mother shocked to hear news about death daughter
बेटी पैदा होने की खबर मिलते ही मां की रुक गई सांसें - फोटो : Amar ujala
घटना हरियाणा के पानीपत की है। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजन भी सन्न रह गए। दरअसल, सामान्य अस्पताल में देर रात आई महिला ने बेटी को जन्म दिया। जब उसे होश आया तो उसने नर्स से पूछा। नर्स ने बताया कि बेटी हुई है। यह सुनते ही वह बेहोश हो गई और कुछ ही पलों में उसकी सांसें रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
mother shocked to hear news about death daughter
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar ujala
वहीं, दूसरी ओर परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। जैसे ही उन्हें मौत होने का पता चला, उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले छानबीन की। मृतका की पहचान पानीपत के बराना गांव की रिम्पी के रूप में हुई। 
mother shocked to hear news about death daughter
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar ujala
दूसरी ओर, डॉक्टर्स का कहना है कि 4 बजे रिम्पी ने पूछा कि क्या हुआ है। जब उसे बताया गया कि बेटी हुई है तो यह सुनते ही वह सन्न हो गई। इसके बाद वह अचेत अवस्था से निकल ही नहीं पाई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हमारी तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई। महिला के परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
mother shocked to hear news about death daughter
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar ujala
इस बारे में सीएमओ इंद्रजीत धनखड़ का कहना है कि प्रसूता की मौत का मामला उनके ध्यान में आया है। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन स्टाफ की तरफ से इस आरोप को नकारा जा रहा है। इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और अगर जरा भी लापरवाही सामने आई तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed