फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, ये मां हैं, मॉडल भी, अब जाएंगी मिसेज अर्थ बनने

Thu, 30 Jul 2015 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Jul 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन

देखिए, ये मां हैं, मॉडल भी, अब जाएंगी मिसेज अर्थ बनने

mrs. india anmol sandhu profile and interview

तस्वीरों में देखिए, इस सुंदर चेहरे को। दिखने में ही मॉडल लग रही ये सुंदरी एक मां भी हैं और सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी। वो दिल्ली में हुए ब्यूटी पेजेंट मिसेज इंडिया-क्वीन ऑफ सबस्टेंस में फ़र्स्ट रनरअप रही हैं। अब तैयारी है मिसेज अर्थ 2015 बनने की, जो अक्टूबर में नार्थ अमेरिका के जमैका शहर में होगा। इसकी तैयारी में आजकल बिजी हैं।

देखिए, ये मां हैं, मॉडल भी, अब जाएंगी मिसेज अर्थ बनने

mrs. india anmol sandhu profile and interview

चंडीगढ़ की अनमोल संधू रॉय ने साबित कर दिखाया है कि शादी के बाद घर की चार दीवारी में दुनिया सिमटकर नहीं रह जाती। परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए भी नाम बनाया जा सकता है। मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। दिल्ली की एनजीओ एचसीडब्ल्यूए की ब्रांड अंबेस्डर हैं। बाल मजदूर और मानव तस्करी के खिलाफ आवाज उठाती हैं। साथ ही हाउसवाइफ भी हैं। सेक्टर 34 की आईटी कंपनी में काम कर रही हैं।

देखिए, ये मां हैं, मॉडल भी, अब जाएंगी मिसेज अर्थ बनने

mrs. india anmol sandhu profile and interview

आईटी बैकग्राउंड से होने के बावजूद ग्लैमर से जुड़ने के बारे में बात करते अनमोल बोलीं, “मल्टी टैलेंटेड हूं और अपने काम में पूरी तरह फोकस्ड भी। कुछ लोगों में यह क्वालिटी होती है जो उन्हें ऑलराउंडर बनाती है। यही हुनर मुझमें भी है। फैमिली की देखभाल करते हुए ही मां बनी। फिर जॉब जॉइन की और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं। काम के साथ अपनी फिटनेस को मेनटेन रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ये मां हैं, मॉडल भी, अब जाएंगी मिसेज अर्थ बनने

mrs. india anmol sandhu profile and interview

सैम इनोवेशन ने अदीवा मिस इंडिया का ऐलान किया। अनमोल संधू इस प्रतियोगिता के लिए एक चेहरा होंगी। इसका प्री फिनाले राउंड चंडीगढ़ में अगस्त के लास्ट वीक में होगा। मिस इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ का पेजिएंट है। इसमें विजेता प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। पैमी कॉल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं की बहुआयामी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

देखिए, ये मां हैं, मॉडल भी, अब जाएंगी मिसेज अर्थ बनने

mrs. india anmol sandhu profile and interview

अनमोल संधू ने बताया कि यूएसए में होने वाले मिसेज अर्थ कांटेस्ट के बाद वह गरीब लड़कियों के लिए काम करेंगी ताकि वह आगे आ सकें और उन्हें एक अच्छा मुकाम मिले। अनमोल बताती हैं, “फैमिली लाइफ और जॉब की वजह से बिजी रहती हूं। ऐसे में दूसरी चीजों के लिए वक्त नहीं मिलता। रुटीन प्लान करती हूं जिसमें मेरी फिटनेस एक्सरसाइज, घरेलू कामकाज, ऑफिस, मीटिंग्स आदि शामिल है। साथ ही अपनी ग्रूमिंग के लिए समय भी जरूर निकालती हूं। यूट्यूब पर ट्यूटोरियल वीडियोज देखती हूं और कई कोरियोग्राफर्स को फॉलो करती हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed