फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और हत्या: सिद्धू मूसेवाला की तरह पंजाब में फिर खेला गया खूनी खेल, बीच सड़क पर युवक को तलवार से काट डाला

Sat, 04 Jun 2022 06:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jun 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
murder in Punjab like Sidhu Moose Wala young man was cut off with sword On middle of road
मोगा में सरेराह हत्या - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जाने-माने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद ऐसी ही एक और वारदात सामने आई है। इस वारदात को हमलावरों ने तलवार से अंजाम दिया। बेरहमी से की गई हत्या का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 



पंजाब के मोगा जिले के बधनी कलां में एक बाजार में पांच से छह हमलावरों ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जबकि घटना शुक्रवार की है। मृतक की पहचान देशराज के रूप में हुई है। 

murder in Punjab like Sidhu Moose Wala young man was cut off with sword On middle of road
मोगा में सरेराह हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक देशराज पर तलवारों समेत धारदार हथियारों से हमला किया गया है। उसके कान और गर्दन के पास कट लगा था और उसके एक पैर में भी चोट आई थी। मोगा के सिविल अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक देशराज का कुछ दिन पहले आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।


 
murder in Punjab like Sidhu Moose Wala young man was cut off with sword On middle of road
मोगा में सरेराह हत्या - फोटो : अमर उजाला

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर देशराज पर हमला करते दिखाई पड़ रहे हैं। निहाल सिंह वाला थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने कहा कि तीन हमलावरों की पहचान कर ली गई है और सभी हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
murder in Punjab like Sidhu Moose Wala young man was cut off with sword On middle of road
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह। - फोटो : instagram

बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की हत्या 29 मई को कर दी गई थी। हत्याकांड में पंजाब पुलिस की जांच तीन और 13 के कनेक्शन पर जा टिकी है। गायक के गांव के तीन लोग पुलिस के राडार पर आ चुके हैं। वहीं 13 संदिग्ध नंबर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस की जांच अब इन्हीं पर जा टिकी है। इन नंबरों से क्या और किससे बात हुई है, इसकी जांच की जा रही है। 


 
विज्ञापन
murder in Punjab like Sidhu Moose Wala young man was cut off with sword On middle of road
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

एसआईटी ने पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टरों और उनके साथियों की संलिप्तता की कड़ी भी तलाशनी शुरू कर दी है। अब तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधियों से अलग-अलग जेलों में पूछताछ के साथ ही एसआईटी ने मूसेवाला की हत्या वाले स्थल के करीब लगे मोबाइल टावरों का डाटा जुटा लिया है, जिनमें वारदात के समय इस्तेमाल हो रहे मोबाइल नंबरों की लोकेशन और उन पर हुई बातचीत के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास तेज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed