फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala Murder: सामने आई मनकीरत की वकील दोस्त, सोशल मीडिया पर मूसेवाला के बारे में कह दी बड़ी बात

Sat, 04 Jun 2022 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Singer Mankirt Aulakh Friend post in his favour in Sidhu Moosewala Murder case
मनकीरत औलख की दोस्त सिमरनजीत गिल। - फोटो : facebook

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार गायक मनकीरत औलख को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जोड़ा जा रहा है और उन्हें मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई और मनकीरत औलख की तस्वीरें पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि दोनों खास दोस्त हैं। ऐसे ही एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इन पोस्ट को देखने के बाद अब मनकीरत औलख की कॉलेज की दोस्त वकील सिमरनजीत कौर गिल उनके समर्थन में सामने आई हैं। सिमरनजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि यदि मनकीरत ने किसी पोस्ट में लॉरेंस को भाई लिख दिया तो क्या गुनाह किया। उस समय उसे भी नहीं पता था कि लॉरेंस आगे चलकर गैंगस्टर बन जाएगा। किसी का पुराना जानकार होना आपको उसके कर्मों का दोषी नहीं बना सकता। उन्होंने आगे कहा है कि पंजाब को पंजाब रहने दो मिर्जापुर न बनाओ।

Singer Mankirt Aulakh Friend post in his favour in Sidhu Moosewala Murder case
मनकीरत औलख और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : सोशल मीडिया

सिमरनजीत ने कहा 2011-12 में हम सब कॉलेज में एक ही पार्टी में थे। सभी दोस्त थे। बाद में हम बरिंदर और गोल्डी के साथ एनएसयूआई में चले गए थे। विक्की और रोबिन बराड़ सोई में चले गए लेकिन सभी के निजी तौर पर रिश्ते रहे। अब सभी के रास्ते अलग-अलग हैं। उस समय लड़ाई में ज्यादा रहने पर लॉरेंस अपराध की दुनिया में चला गया और सोपू सिर्फ उसकी पार्टी बनकर रह गई जबकि मनकीरत, हर्फ चीमा और बेनीपाल भुट्टर अपनी कलाकारी में हिट हो गए। 

Singer Mankirt Aulakh Friend post in his favour in Sidhu Moosewala Murder case
gangster lawrence bishnoi

कहा- पहले गुरलाल को मारा, फिर विक्की भाई की हत्या की 
सिमरनजीत ने कहा कि पहले गुरलाल को मारा गया फिर विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की गई। आम घरों से उठकर इन्होंने अपने आप को एक मुकाम पर खड़ा किया था। अब उसे मार दिया, जिसने गरीबी से निकलकर मेहनत कर कनाडा से पंजाब के गांव में वापसी की और टिब्बों का बेटा बना। जिसका किसी गैंग से आसपास भी कोई वास्ता नहीं था। अब ये मनकीरत को धमकियां दे रहे हैं कि उसे भी मारना चाहते हैं। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Mankirt Aulakh Friend post in his favour in Sidhu Moosewala Murder case
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गायक मनकीरत औलख। - फोटो : फाइल

गैंगस्टरों को बढ़ावा देने वाले गानों पर लगे रोक
सिमरनजीत ने कहा कि मनकीरत को हमने अपनी आंखों से मेहनत करते देखा है। वह भी एक आम परिवार से है। अब उसकी पुरानी तस्वीरों को गलत तरीके से वायरल कर विक्की मिड्डूखेड़ा और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के साथ जोड़ा जा रहा है जबकि दोनों न तो किसी ग्रुप के थे और न ही गैंगस्टर थे। सिमरनजीत ने आगे लिखा कि गैंगस्टरों को बढ़ावा देने वाले गानों पर भी रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
Singer Mankirt Aulakh Friend post in his favour in Sidhu Moosewala Murder case
मानसा में अपनी हवेली के सामने सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram

कोई मुझे मार दे और आपका रांझा राजी हो जाए तो कर लो: मनकीरत औलख
गायक मनकीरत औलख ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर गहरा दुख जताया। कहा कि वह हमारे बीच नहीं हैं, बहुत बुरा हुआ। जवान बेटे का माता-पिता से अलग होना बहुत दुखद है। सिद्धू संगीत के क्षेत्र का मान थे। मनकीरत ने कहा मेरा लाइव आने का सिर्फ यही मकसद है कि मेरे बारे में गलत तरीके से खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। मेरे खिलाफ लिखा जा रहा है कि मेरा कोई मैनेजर था। उन्होंने कहा पहले वेरिफाई कर लो, मेरा कौन सा मैनेजर था। क्यों झूठी बातें फैला रहे हो। मनकीरत ने कहा कि हाथ जोड़कर मैं विनती कर रहा हूं कि ऐसा मत करो। सारा पंजाब सदमे में है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed